अपडेटेड 1 February 2026 at 21:43 IST
IND vs PAK U19: भारत ने पाकिस्तान को U19 World Cup में चटाई धूल, एशिया कप का लिया बदला
IND vs PAK U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में अंडर 19 भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान अंडर 19 टीम के साथ हुआ। इस मैच को भारत ने आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
IND vs PAK U19: रविवार, 1 फरवरी को अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मैदान मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। इस हाई वोल्टेज मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान को 253 रन का लक्ष्य दिया है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 194 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस मैच को 58 रन से जीत लिया। मैच में वेदांत त्रिवेदी ने शानदार पारी खेली। उन्होंने टीम में सबसे अधिक 68 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम 252 रन बना पाई। उन्होंने अपनी 68 रनों की पारी में 2 चौके और एक छक्के लगाए।
194 पर सिमटी पाकिस्तान टीम
भारत द्वारा दिए गए 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम महज 194 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक उस्मान खान ने 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा, हमज़ा ज़हूर ने 42 रन और कप्तान फारहन ने 38 रन की पारी खेली। हालांकि, इनकी पारी जीत नहीं दिला सकी। पाकिस्तान पूरा ओवर भी नहीं खेल सका।
वेदांत त्रिवेदी ने खेली अर्धशतकीय पारी
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में वेदांत त्रिवेदी ने शानदार पारी खेली। वेदांत ने टीम के लिए सबसे अधिक 68 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम 252 रन बना पाई। उन्होंने अपनी 68 रनों की पारी में 2 चौके और एक छक्के लगाए।
खिलन पटेल और आयुष ने चटकाए 3-3 विकेट
पाकिस्तान को महज 194 पर रोकने का काम खिलन पटेल के अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे ने किया। खिलन पटेल ने 9.2 ओवर में 35 रान देकर 3 विकेट चटकाए, तो वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने 8 ओवर में महज 21 रन देकर 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप में मिली हार का बदला ले लिया है। भारत इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लिया है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 21:06 IST