IND vs AFG Test: उपकप्तानी जाने से नाराज हैं ऋषभ पंत? टेस्ट मैच से पहले कोच ने बताई सच्चाई, क्रिकेटर को दी ये सलाह
Rishabh Pant: अगफानिस्तान टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है, हालांकि इससे पहले ऋषभ पंत थे। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या पंत इस बात से नाराज थे। अब कोच के सच्चाई बताई है। कोच ने उन्हें सलाह भी दी है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Rishabh Pant: शनिवार, 6 से 10 जून तक एकमात्र टेस्ट भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डेशट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बात कही है।
कोच ने पंत को उपकप्तानी से हटाए जाने और केएल राहुल को जिम्मेदारी देने को लेकर भी सच्चाई बताई। इसके अलावा, रयान टेन ने विकेट कीपर बल्लेबाज को कुछ सलाह दी। उन्होंने कहा पंत को परिस्थिति के अनुसार खेलना चाहिए। एक बेहतरीन खिलाड़ी और लीडर बनने के लिए किसी औपचारिक पद की जरूरत नहीं होती है।'
उपकप्तानी जाने से नाराज हैं ऋषभ पंत?
बता दें कि पिछले महीने बीसीसीआई ने अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था। इस दौरान बोर्ड के पंत को उपकप्तान से हटाकर यह जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई थी। इसके बाद चर्चा तेज हो गई कि पंत नाराज चल रहे हैं।
ऋषभ पंत की नाराजगी पर एक सवाल का जवाब देते हुए कोच रयान टेन ने कहा 'उपकप्तानी हटाए जाने को लेकर ऋषभ पंत की ओर से कोई शिकायत नहीं आई। लीडर बनने के लिए किसी औपचारिक पद की जरूरत नहीं होती। हम चाहते हैं कि ऋषभ पंत मैच की स्थिति के मुताबिक अपना खेल खेलें और सही फैसले लें।'
गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलने पर हुई थी आलोचना
बता दें कि ऋषभ पंत को कई बार मैच में गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलते व्यक्त आउट होते देखा गया है। टेस्ट मैच के अलावा, आईपीएल में भी पंत को जोखिम भरा या फिर गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
ऋषभ पंत का टेस्ट करियर
ऋषभ पंत का टेस्ट करियर शानदार रहा है। उन्होंने कई अहम मुकाबले में भारत को जीत दिलाई है। पंत ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 49 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों की 86 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 42.91 की औसत से 3476 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 4 June 2026 at 19:19 IST