अपडेटेड 9 March 2026 at 23:25 IST
T20 Series: विश्व विजेता टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज कब और किस टीम के साथ? जानें पूरा शेड्यूल
Team India Upcoming T20 Series: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया अपनी अगली टी20 सीरीज के लिए सीधे जुलाई महीने में उतरेगी। पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए।
Team India Upcoming T20 Series: टीम इंडिया ने तीसरी बार आईसीसी मेंस (ICC) टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारतीय टीम फिर से एक बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई है।
टीम इंडिया टी20 का विश्व विजेता बनने के साथ इस सीजन का शानदार अंत किया है। वर्ल्ड कप के बाद अब टीम इंडिया अगले करीब चार महीने तक टी20 सीरीज खेलती हुई नजर नहीं आएगी, क्योंकि 28 मार्च में आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है। टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज सीधे जुलाई में है। हालांकि, उससे पहले भारत को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और वनडे मैच खेलते हुए जरूर देखेंगे। आइए टीम इंडिया की आगामी टी20 सीरीज के बारे में जान लेते हैं।
अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026 पूरा शेड्यूल
- एकमात्र टेस्ट: 6-10 जून 2026, न्यू चंडीगढ़
- पहला वनडे: 14 जून 2026, धर्मशाला
- दूसरा वनडे: 17 जून 2026, लखनऊ
- तीसरा वनडे: 20 जून 2026, चेन्नई
टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज सीधे जुलाई में है। टीम इंडिया 1 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक इंग्लैंड के दौरे पर होगी। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज के बाद भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी। यानी एक तरह से विश्व विजेता टी20 टीम अब सीधे इंग्लैंड दौरे पर नीली जर्सी में नजर आएगी।
टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का टी20 शेड्यूल
- पहला टी20: 1 जुलाई 2026, चेस्टर ली स्ट्रीट (रात 12 बजे IST)
- दूसरा टी20: 4 जुलाई 2026, मैनचेस्टर (रात 8 बजे IST)
- तीसरा टी20: 7 जुलाई 2026, नॉटिंघम (रात 12 बजे IST)
- चौथा टी20: 9 जुलाई, ब्रिस्टल (रात 12 बजे IST)
- पांचवां टी20: 11 जुलाई, साउथैम्पटन (रात 12 बजे IST)
भारत के इंग्लैंड दौरे का वनडे शेड्यूल
- पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, बर्मिंघम (शाम 6.30 बजे IST)
- दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, कार्डिफ (शाम 6.30 बजे IST)
- तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लंदन (शाम 4.30 बजे IST)
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 23:25 IST