अपडेटेड 26 February 2025 at 13:47 IST

PAK पर जीत के जश्न में टीम इंडिया, लेकिन नहीं मिलेगा आराम! IPL के साथ रोहित एंड कंपनी को करना होगा ये काम, BCCI का बड़ा फैसला

Team India: टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है जिसे सुधारने के लिए अब BCCI ने कथित तौर पर बड़ा फैसला लिया है।

Follow :  
×

Share


Gautam Gambhir and Rohit Sharma | Image: Associated Press

Team India: टीम इंडिया इस समय चैंपियंस ट्रॉफी में गर्दा उड़ा रही है लेकिन टेस्ट मैचों में उनका हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। रेड-बॉल गेम में रोहित शर्मा की टीम को काफी स्ट्रगल करते देखा गया जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का गेम देखकर करोड़ों देशवासियों का दिल टूट गया। BCCI ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज हाथ से गंवाने के बाद अब टीम इंडिया के फॉर्म को सुधारने की जिम्मेदारी ले ली है और कथित तौर पर 10-सूत्रीय निर्देश जारी किए हैं।

टीम इंडिया का टेस्ट परफॉर्मेंस सुधारने के लिए BCCI का फैसला

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग के अठारहवें सीजन के खत्म होने के बाद भारत की अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ होगी। ऐसे में, BCCI भारतीय टेस्ट टीम के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 की शुरुआत करेगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जिससे भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी IPL खेलते हुए भी अपने रेड-बॉल कौशल को निखार सकेंगे। इसका मतलब है कि भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को IPL के साथ साथ रेड-बॉल के साथ भी प्रैक्टिस करनी होगी और अपना टाइम मैनेज करना होगा। 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारतीय टेस्ट टीम के सदस्यों को कभी-कभार रेड-बॉल प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। IPL 22 मार्च 2025 से 25 मई 2025 तक खेला जाएगा और पहला भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच 20 जून 2025 से खेला जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, दुबई में कुछ मीटिंग्स पहले ही हो चुकी हैं, जिसमें भारतीय टीम मैनेजमेंट और BCCI योजनाकारों के लोग शामिल थे।

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के लिए शुरू हुई तैयारी

भारत द्वारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 3-1 से हारने के बाद, ऐसा बताया जा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी के पूरा होने के बाद BCCI उनके कार्यकाल का पुनर्मूल्यांकन करेगा। भारत ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है और इससे हेड कोच को राहत मिल सकती है। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि आगामी भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज काफी अहम मुकाबला होने वाला है।

ये भी पढ़ेंः Shubhman Gill: शुभमन गिल के मुरीद हुए हाशिम अमला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करियर को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 February 2025 at 13:47 IST