अपडेटेड 9 March 2026 at 21:49 IST

T20 World Cup: 'देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना सपना था... मैं बचपन से इस तरह की पीड़ा सहने का आदि हूं', संजू सैमसन ने खोले कई राज

Sanju Samson: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन रहा। संजू ने सूपर 8 मैच के अलावा, सेमीफाइनल और फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाया। ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार संजू की प्रतिक्रिया आई है।

Follow :  
×

Share


संजू सैमसन ने खोले कई राज | Image: X/BCCI

Sanju Samson: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन रहा। संजू इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक 321 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। यही नहीं, इस वर्ल्ड कप में संजू ने जो मैच खेले उन सभी मैच में टीम इंडिया को जीत मिली। वेस्टइंडीज के खिलाफ, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत शामिल रही। 

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन तो रहा ही, लेकिन उससे पहले संजू के फॉर्म को लेकर कई बार सवाल पूछे गए। टी20 विश्व कप का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ वैसे-वैसे संजू ने सभी विरोधियों की बोलती बंद कर दी और वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे। टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद संजू सैमसन की पहली प्रतिक्रिया आई है। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा।

मैं अपने देश के लिए जीतना चाहता था-संजू सैमसन

टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपने घर तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए संजू सैमसन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'यह एक सपने जैसा था। मैंने इस सपने को देखने का साहस दिखाया। मैं अपने देश के लिए जीतना चाहता था। मैं इसमें अपना योगदान देना चाहता था ताकि यह इस मुकाम तक पहुंच सके। मैं बहुत खुश हूं और खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

दर्द और असफलताओं ने मुझे मजबूत बनाया-संजू सैमसन

मीडिया से बात करते हुए संजू सैमसन ने आगे कहा 'मुझे लगता है कि सभी दर्द सभी असफलताओं ने मुझे और भी मजबूत बनाया है, और यही एकमात्र कारण है कि मैं वह कर पाया जो मैंने किया। मुझे लगता है कि जीवन और करियर में सभी दर्द, असफलताएं और निराशाएं अगर सकारात्मक रूप से इस्तेमाल की जाए, तो जीवन में एक बड़ी ताकत बन सकती हैं। ऐसा ही हुआ और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।'

फाइनल में 89 रन की पारी खेली थी

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। संजू ने महज 46 गेंदों का समाना करते हुए पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन बनाए थे। वहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ संजू ने ताबड़तोड़ 89 रन की पारी खेली। इसके अलावा, सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने नाबाद 97 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की हुई बारिश, न्यूजीलैंड को क्या मिला? पाकिस्तान को इतने से करना पड़ा संतोष
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 21:45 IST