IND vs ZIM T20 Series: जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल, संजू सैमसन का पत्ता कटा, देखें List

IND vs ZIM T20 Series: बीसीसीआई ने जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है, वहीं संजू सैमसन का पत्ता साफ हो गया है। रिंकू सिंह की वापसी हुई है।

जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल, संजू सैमन का पत्ता कटा | Image: bcci

IND vs ZIM T20 Series: सोमवार, 6 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। दोनों देशों के बीच 3 टी20 मुकाबला खेला जाएगा। 

इस नए टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा, प्रभसिमरन सिंह और हर्ष दुबे जैसे कई खिलाड़ियों को जगह मिली है, तो वहीं खराब फ्रॉम में चल रहे संजू सैमसन का पत्ता साफ हो गया है। टीम का कप्तान श्रेयस अय्यर को नियुक्त किया गया है, जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। टीम में रिंकू सिंह की वापसी हुई है। 

July 6, 2026

जिंबाब्वे दौरे में वैभव सूर्यवंशी शामिल

बीसीसीआई ने जिंबाब्वे दौरे के लिए 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह दी है। उसके अलावा,  प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा जैसे नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। वहीं, इस दौरे में रिंकू सिंह की वापसी हुई है।

संजू सैमसन का पत्ता कटा

बीसीसीआई ने जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया है। बता दें कि संजू आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे थे। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी दूसरे मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। 

जिम्बाब्वे के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)। 

जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल

पहला टी20-23-जुलाई
दूसरा टी20 मैच-25-जुलाई
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच-26 जुलाई

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 6 July 2026 at 19:31 IST