इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली जगह; कौन हुआ बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। BCCI ने मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

Follow :  
×

Share


पांचवें टेस्ट के लिए भारत क्रिकेट टीम का ऐलान | Image: BCCI

Team India's squad announced for the 5th Test against England in Dharamsala: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसमें भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, हालांकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल मैच से बाहर हो गए हैं। 

मेडिकल टीम ने राहुल को फिट नहीं माना

BCCI ने गुरुवार, 29 फरवरी को बयान जारी कर कहा कि सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी करेंगे। BCCI की मेडिकल टीम के मुताबिक राहुल के दाएं पैर की जांघ में सूजन बनी हुई और वो अपनी चोट पर मेडिकल एक्सपर्ट की राय लेने के लिए लंदन गए हैं। बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल जनवरी में हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के बाद से ही उपलब्ध नहीं हैं। BCCI के मुताबिक वो इस महीने की शुरुआत में राजकोट में तीसरे टेस्ट से पहले 90 प्रतिशत फिट थे।

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में कहा-

केएल राहुल की इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, लेकिन वो ठीक नहीं हो पाए हैं, इसलिए धर्मशाला में मैच नहीं खेल पाएंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट की निगरानी कर रही है और इस संबंध में लंदन में मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह ले रहे हैं। 

जसप्रीत बुमराह करेंगे वापसी 

टीम की वर्कलोड मैनेजमेंट पॉलिसी के तहत रांची में चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किए गए बुमराह 7 मार्च से धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को टीम से रिलीज कर दिया गया, क्योंकि वो तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलेंगे। बता दें कि भारत ने रांची में चौथे टेस्ट में जीत के बाद सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बनाई हुई है। 

पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

ये भी पढ़ें- BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में कैसे मिलती है जगह, क्या है सैलरी और कितना मैच खेलना जरूरी? सब जानिए

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 29 February 2024 at 15:55 IST