अपडेटेड 3 March 2026 at 23:02 IST

IND VS ENG Semi Final: टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में चंद्रग्रहण ने डाली खलल, फिर टीम मैनेजमेंट को करना पड़ा ये काम

IND VS ENG Semi Final: गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रेनिंग सत्र की शुरुआत में बदलाव किया गया।

Follow :  
×

Share


टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन का समय बदला, मामला 'चंद्र ग्रहण' का या कुछ और? | Image: Social media

IND VS ENG Semi Final:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 5 मार्च को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस समय भारतीय टीम की रणनीति से लेकर प्लेइंग इलेवन और नेट्स पर तैयारी सब कुछ बारीकी से फैंस देख रहे हैं। 

सेमीफाइनल मैच से पहले मंगलवार को टीम का अभ्यास सत्र एक दिलचस्प वजह से चर्चा का विषय बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया ने चंद्र ग्रहण के कारण अपना अभ्यास समय टाल दिया, ताकि किसी भी तरह की ‘अशुभ’ शुरुआत से सेमीफाइनल में न पहुंचा जाए।

चंद्र ग्रहण की वजह से अभ्यास सत्र में बदलाव?

रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया ने चंद्र ग्रहण को लेकर प्रचलित मान्यता का सम्मान करते हुए मंगलवार को ट्रेनिंग सत्र की शुरुआत में बदलाव किया। जैसा की ज्ञात है कि भारतीय समाज में चंद्र ग्रहण के समय कोई भी 'शुभ काम' नहीं किया जाता है, ठीक वैसे ही भारतीय खिलाड़ियों ने किया है। टीम इंडिया ऐसा कोई काम नहीं करना चाहेगी, जिससे विश्व कप जीतने में बाधा बने।

शाम 6 से 9 बजे तक था अभ्यास सत्र

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को होने वाले अहम सेमीफाइनल से पहले भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से ट्रेनिंग शुरू करनी थी, लेकिन मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण शाम 6:47 बजे था, जिसके चलते टीम इंडिया ने ट्रेनिंग सत्र के समय को बदल दिया। बताया जा रहा है कि टीम ने अभ्यास सत्र को एक घंटा आगे बढ़ाकर शाम 7 से 9 बजे तक कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डाला जाए ,तो भारत और इंग्लैंड अभी तक कुल 5 बार आमने-सामने हुए हैं। इन पांच मैचों में तीन बार टीम इंडिया ने और दो बार इंग्लैंड की टीम में बाजी मारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों टीमें 2 बार सेमीफाइनल में भिड़ी हैं। साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। वहीं, उसके दो साल बाद 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर लगान वसूला था।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Semi Final: टीम इंडिया 'लगान वसूली' के लिए तैयार! भारत या इंग्लैंड, किसकी होगी फाइनल में एंट्री? समझिए पूरा गणित
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 21:01 IST