वैभव सूर्यवंशी अब कब मचाएंगे धमाल, टीम इंडिया का अगला टी20 सीरीज कब और कहां? ये रहा पूरा शेड्यूल
Team India Next T20 Series: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे में 3-0 से सीरीज फतह करने के बाद अगली सीरीज के लिए तैयार है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा। उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
- खेल समाचार
- 2 min read
Team India Next T20 Series: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार दो टी20 सीरीज में टीम इंडिया को मिली हार के बाद जिम्बाब्वे में जीत का खाता खुल ही गया। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
जिम्बाब्वे दौरे में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हीरो रहे। वैभव ने तीन मैचों की तीन पारियों में 151 रन बनाकर सबसे टॉप स्कोरर रहे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी भी खेली। सीरीज के आखिरी मुकाबले में वैभव मैन ऑफ द मैच भी रहे और पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। जिम्बाब्वे में वैभव के शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि अब वैभव अगली बार कहां और कब टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे।
अगफानिस्तान के खिलाफ दिखाई देंगे वैभव?
गौरतलब है कि टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी जहां, दो टेस्ट मैच खेला जाएगा। श्रीलंका दूसरे के बाद अफगानिस्तान की मेजबानी में दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 13, 15 और 17 सितंबर को आयोजित हो सकती है।
इस बीच यह भी खबर है कि उससे पहले टीम इंडिया बांग्लादेश से तीन वनडे और तीन टी20 खेल सकती है। हालांकि, दोनों ही देशों के खिलाफ होने वाली सीरीज को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं है।
एशियाई खेलों के स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी शामिल
अफगानिस्तान और बांग्लादेश सीरीज का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सितंबर में वैभव जापान में होने वाले एशियाई खेलों में दिखाई देंगे, क्योंकि वैभव भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं। अगर वैभव को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है, तो एक बार गदर मचा सकते हैं।
सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला
एशियाई खेलों के बाद टीम इंडिया तीन वनडे के अलावा, पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी। दोनों के बीच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वनडे का आगाज होगा। उसके बाद दूसरा 20 सितंबर और तीसरा 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 9 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर के बीच टी20 मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, अभी टी20 टीम का ऐलान नहीं हुआ। अगर वैभव टीम में शामिल होते हैं, तो फिर से उनका जलवा देखने को मिल सकता है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 27 July 2026 at 18:25 IST