टीम इंडिया का T20 में जलवा, सबसे ज्यादा बार बनाया 200+ का स्कोर, दुनिया का कोई देश आसपास भी नहीं
टीम इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय T20 मुकाबले में 200 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने अपने कैलेंडर-ईयर रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। भारत के इस शानदार उपलब्धि के आगे दुनिया का कोई देश आसपास नहीं है।
- खेल समाचार
- 2 min read
भारत ने T20 क्रिकेट में अपना दबदबा जारी रखते हुए शनिवार को दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 219/5 का स्कोर बनाया था। इस मैच में 200 से अधिक रन का स्कोर बनाते ही टीम इंडिया ने एक कैलेंडर साल में सबसे अधिक 200 से ज्यादा स्कोर बनाने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 219 रन के टोटल के साथ भारत ने 2026 में T20 में 200 या उससे ज़्यादा का नौवां स्कोर बनाया, जो 2024 के स्कोर से बराबर है। भारत ने इससे पहले 2023 में सात बार 200 से अधिक का टोटल बनाया था।
कैलेंडर-ईयर में 52 बार बनाए 200+ स्कोर
भारत ने लेटेस्ट 200 प्लस स्कोर के साथ, इंडिया ने अब T20 क्रिकेट में 52 बार 200+ रन का आंकड़ा पार किया है, जो साउथ अफ्रीका से काफी आगे है। दक्षिण अफ्रीका इस मामले में 29 ऐसे टोटल के साथ लिस्ट में अगले नंबर पर है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे कई देश पीछे
भारत ने इससे पहले 2023 में सात बार 200 से ज़्यादा का टोटल बनाया था, जबकि जापान ने भी 2024 में सात बार और ऑस्ट्रिया ने 2025 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, दोनों ने 2022 में छह-छह ऐसे टोटल बनाए, जबकि वेस्टइंडीज़ भी 2024 में छह बार इस मुकाम तक पहुंचा।
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 200+ स्कोर (T20)
- भारत-2026-9 बार
- भारत-2024-9 बार
- भारत-2023-7 बार
- जापान-2024-7 बार
- ऑस्ट्रिया-2025-7 बार
T20 में भारत के 3 सबसे बड़े स्कोर
- 297/6-भारत बनाम बांग्लादेश (साल 2024)
- 283/1-भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (साल 2024)
- 271/5-भारत बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 July 2026 at 18:57 IST