IND vs ZIM T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से रौंदा, तीसरे मैच में जीत के साथ किया क्लीन स्वीप, वैभव की तूफानी पारी

IND vs ZIM T20: टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया है। जीत के साथ ही भारत ने इस सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है।

IND vs ZIM T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से रौंदा, वैभव की तूफानी पारी | Image: BCCI

IND vs ZIM T20: रविवार, 26 जुलाई को टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे में खेला गया, जिसे भारत ने आसानी से 35 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने इस सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। वहीं, टीम इंडिया दूसरे मैच में जीत के साथ एक बार फिर से टी20 में नंबर-1 टीम बन चुकी है।

इससे पहले श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत ने जबाव में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई। भारत के इस जीत में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हीरो रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में 81 रन बनाए।

July 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे और सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार ताबड़तोड़ अंदाज में 81 रनों की पारी खेली। वैभव ने 49 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165 का रहा। वैभव के अलावा, सबसे अधिक ईशान किशन ने 29 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए।

मयंक यादव भी चमके

भारतीय गेंदबाजों की तरफ से मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की। मयंक ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। मयंक के अलावा, यश ठाकुर ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए। 

टीम इंडिया की खुशी हुई दोगुनी

पहले आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड से मिली हार के बाद भारत टी20 रैंकिंग में नीचे पहुंच गया था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया एक बार फिर से नंबर-1 टीम बन गई है। जिम्बाब्वे पर 3-0 से सीरीज जीत ने टीम इंडिया को दोगुनी खुशी मिली है।  

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का T20 में जलवा, सबसे ज्यादा बार बनाया 200+ का स्कोर, दुनिया का कोई देश आसपास भी नहीं
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 July 2026 at 20:47 IST