2026 में कितना गरजेगा रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला? जान लीजिए टीम इंडिया खेलेगी कितना ODI, नोट कर लें समय

विराट कोहली और रोहित शर्मा जब भी क्रिकेट मैदान में उतरते हैं, तो उनके फैंस मैदान में उमड़ जाते हैं। इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों के लिए साल 2026 बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि दोनों की नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर होगी। दोनों साल 2026 में इतने वनडे में खेलने वाले हैं।

Follow :  
×

Share


रोहित-विराट का 'मिशन 2027': दोनों साल 2026 में खेलेंगे इतने वनडे, नोट कर लें तारीखें | Image: AP

विराट कोहली और रोहित शर्मा, भारतीय टीम के दो ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं कि जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो उनके फैंस उमड़ जाते हैं। दोनों ही भले टेस्ट या टी20 मैचों में संन्यास ले लिया है, लेकिन जब भी वनडे के लिए मैदान में उतरते हैं, तो विरोधी टीम के पसीने छूटने लगते हैं।
विराट और रोहित ने दक्षिण अफ्रीका सीरीज से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी में दिखा दिया था कि भले ही वो टेस्ट और टी20 नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वनडे में रन बनाना नहीं भूलें हैं। ऐसे में दोनों के लिए साल 2026 बेहद ही खास रहने वाला है। दोनों ही स्टार बल्लेबाज साल 2026 में न्यूजीलैंड से लेकर श्रीलंका और इंग्लैंड जैसे देश से खेलते हुए नजर आएंगे।

न्यूजीलैंड से साल की शुरुआत

2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड जैसे धाकड़ टीम के साथ होने वाली है। जी हां, न्यूजीलैंड की टीम बहुत जल्द भारत आने वाली है। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज है, जो 11 जनवरी से है। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट और रोहित को देखना फैंस के लिए किसी शानदार पल से कम नहीं होगा।
11 जनवरी 2026 - वडोदरा
14 जनवरी 2026 - राजकोट
18 जनवरी 2026 - इंदौर

अफगानिस्तान से वनडे सीरीज

न्यूजीलैंड के बाद विराट और रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए देखा जा सकता है। जून महीने में अफगानिस्तान भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, इस सीरीज के लिए डेट और मैदान की घोषणा नहीं हुई है।

इंग्लैंड जाएगी भारत

जून के बाद जुलाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। इंग्लैंड के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड की तेज तरार पिच पर विराट और रोहित की खूब परीक्षा होने वाली है। इंग्लैंड के खिलाफ दोनों के ही शानदार आँकड़े हैं। इंग्लैंड में 14 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच मैच खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अपने घर में वेस्टइंडीज का स्वागत करेगी। सितंबर-अक्टूबर के बीच इन दोनों ही देशों के बीच तीन वनडे खेला जाएगा। घरेलू सीरीज को लेकर विराट और रोहित पर सभी की नजर रहेगी। इसके अलावा, साल के आखिरी में भारतीय टीम तीन-तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी जाएगी। 

ये भी पढ़ें: IPL में सिर्फ 30 लाख में बिकने वाले इस खिलाड़ी के बल्ले ने विजय हजारे ट्रॉफी में उगली आग, जड़ दिए ताबड़तोड़ 14 छक्के, इतनी गेंद में शतक
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 31 December 2025 at 19:48 IST