यूं ही नहीं रोहित ने वर्ल्ड कप जीत बारबाडोस में गाड़ा भारत का झंडा, वजह जान हर भारतीय को होगा गर्व

IND vs SA T20 World Cup Final: पिछले 17 सालों से इस ट्रॉफी के लिए तरस रही टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया।

Follow :  
×

Share


Rohit Sharma plants 'Tiranga' | Image: X/Screengrab

IND vs SA T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारत के जांबाजों ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। पिछले 17 सालों से इस ट्रॉफी के लिए तरस रही टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वो वर्ल्ड कप जीतने के बाद बारबाडोस के मैदान पर भारत का झंडा गाड़ते दिख रहे हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का ये अंदाज भारतीय फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसके लिए हिटमैन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रोहित ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद क्यों वेस्टइंडीज में भारत का झंडा गाड़ा? इसके पीछे की कहानी जानकर हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाएगा।

रोहित ने बारबाडोस में क्यों गाड़ा भारत का झंडा?

पिछले साल भारत में हुए 50-ओवर वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। 19 नवंबर, 2023 को करोड़ों भारतीय फैंस का सपना छन से टूट गया। कप्तान रोहित शर्मा की आंखें भी नम हो गई और उन्हें मैदान पर रोते हुए भी देखा गया।

इसके बाद ऐसी अफवाह उड़ने लगी कि 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक समारोह में साफ कर दिया कि टी20 विश्व कप में रोहित ही कप्तान होंगे। इसके साथ ही उन्होंने उसी समय बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि मैं आपसे एक वादा करता हूं कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में हम बारबाडोस में जरूर भारत का झंडा गाड़ेंगे।

रोहित ने पूरा किया वादा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जय शाह के उस वादे को अपने दिलों दिमाग में फिट कर लिया था। फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद वो काफी इमोशनल भी दिखे। जैसे ही आखिरी गेंद खत्म हुआ और भारत को जीत मिली वो मैदान पर भावुक होकर गिर गए। इसके बाद जब टीम इंडिया बारबाडोस के मैदान पर जश्न मना रही थी, तब रोहित शर्मा ने मैदान पर भारत का झंडा गाड़कर 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लिया।   

इसे भी पढ़ें: फाइनल में हारी हुई बाजी पलटने वाले हार्दिक पांड्या को रोहित ने सरेआम किया KISS, वीडियो जीत लेगा दिल

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 30 June 2024 at 08:41 IST