अपडेटेड 29 June 2024 at 17:55 IST

'मम्मी कहती हैं...', IND vs SA फाइनल से पहले Delhi Police ने टीम इंडिया का यूं बढ़ाया हौसला

'मम्मी कहती हैं...', IND vs SA Final से पहले Delhi Police ने टीम इंडिया का यूं बढ़ाया हौसला

Follow :  
×

Share


दिल्ली पुलिस ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं | Image: ICC/X

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इतिहास रचने से महज एक कदम दूर है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारत (India) के पास दशकों बाद वर्ल्ड चैंपियन (World Champion) बनने का मौका है। 

टीम इंडिया आज बारबाडोस में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 2024 T20 वर्ल्ड कप का फाइनल (T20 World Cup 2024 Final) खेलने वाली है। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे मैच शुरू होगा। इससे पहले भारत के लिए शुभकामनाओं का दौर जारी है। देश ही नहीं दुनिया भर से भारत की जीत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। इस कड़ी में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भी भारत को शुभकामनाएं दी हैं और वो भी खास अंदाज में। 

दिल्ली पुलिस ने यूं दीं भारत को शुभकामनाएं

दिल्ली पुलिस ने निराले अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप फाइनल (T20 World Cup Final) जीत की शुभकामनाएं दी हैं। खिताबी मुकाबले से पहले दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में भारत का हौसला बढ़ाया। दिल्ली पुलिस ने एक पोस्ट में लिखा-

मम्मी कहती हैं, ग्रीन खाओ। सुन रहे हो ना? टीम इंडिया। 

दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-

ये बढ़िया है भाई। 

 एक अन्यू यूजर ने लिखा

हाहा, ग्रीन खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। 

दरअसल साउथ अफ्रीकी टीम (South Africa Team) की जर्सी का रंग ग्रीन यानि हरा है, इसलिए दिल्ली पुलिस ने ग्रीन खाने की बात लिखी है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने खास तरीके से टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका को धूल चटाने के लिए प्रोत्साहित किया है। 

बारबाडोस में आज खिताब चाहे कोई भी जीते, लेकिन इतिहास बनना तय है, क्योंकि दोनों ही टीमें काफी समय बाद वर्ल्ड चैंपियन बनेंगी। यहां तक कि साउथ अफ्रीका तो पहली बार कोई वर्ल्ड कप जीतेगा। दोनों टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं और बिना हारे फाइनल तक पहुंची हैं। टूर्नामेंट में अब तक भारत को कोई भी नहीं हरा पाया है, लेकिन आज किसी एक का विजय रथ रुकना तय है। बता दें कि टीम इंडिया 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था और उसका ये सिर्फ एकमात्र ICC खिताब है। 

ये भी पढ़ें- BREAKING: IND vs SA फाइनल से पहले आया बड़ा अपडेट, VIDEO में देखें कैसा है बारबाडोस के मौसम का हाल?

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 29 June 2024 at 17:52 IST