T20 World Cup की शुरुआत से ठीक पहले मेजबान वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, SA से सीरीज के बीच मिली बुरी खबर
अमेरिका के साथ मिलकर 2024 T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट के आगाज से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है।
- खेल समाचार
- 2 min read
T20 World Cup 2024: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के आगाज में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत से ठीक पहले सह मेजबान वेस्टइंडीज (West Indies) को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है और इसी दौरान उसे बुरी खबर मिली है।
आगामी 2024 T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले वेस्टइंडीज का दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो गया है और इस मेगा टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। ऐसे में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) को मजबूरन T20 वर्ल्ड कप टीम में बदलाव करना पड़ा है। ये खिलाड़ी कौन है, आइए आपको बताते हैं।
2024 T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जेसन होल्डर
दरअसल वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर चोट के कारण आगामी 2024 T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। 32 साल के जेसन होल्डर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय को टीम में शामिल किया गया है। जेसन होल्डर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा T20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने शुरुआत 2 मैच नहीं खेले और अब चोट के कारण वो न केवल सीरीज, बल्कि T20 वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गए हैं।
T20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैककॉय, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।
रिजर्व खिलाड़ी
काइल मेयर्स, मैथ्यू फोर्डे, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श, आंद्रे फ्लेचर।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 26 May 2024 at 20:10 IST