अपडेटेड 9 March 2026 at 20:36 IST

T20 World Cup: वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की हुई बारिश, न्यूजीलैंड को क्या मिला? पाकिस्तान को इतने से करना पड़ा संतोष

T20 World Cup Prize Money 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने जीत लिया है। भारत की जीत के बाद टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के अलावा, अन्य कई टीमों को भी प्राइज मनी मिली है। आइए जानते हैं इंग्लैंड से लेकर दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को कितना पैसा मिला है।

Follow :  
×

Share


इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी मिली प्राइज मनी, पाकिस्तान को क्या मिला? | Image: Social media

T20 World Cup Prize Money 2026: टीम इंडिया ने तीसरी बार आईसीसी (ICC) टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बन गई है।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया था। टीम इंडिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवियों की टीम ने लगातार विकेट गंवाए और अंत में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा और पहली बार खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम इंडिया पर खूब सारा पैसे की बारिश हुई। भारतीय टीम को 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। वहीं, विजयी टीम के अलावा, न्यूजीलैंड के साथ-साथ इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को भी प्राइज मनी मिली है। आइए जानते हैं किसको क्या मिला?

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड को कितनी प्राइज मनी मिली?

टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही पैसे की बारिश होने लगी। भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय करेंसी में करीब 27.48 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 उपविजेता रही न्यूजीलैंड की टीम को करीब 14.65 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत को पिछले वर्ल्ड कप से करीब 4 करोड़ रुपये अधिक प्राइज मनी मिली है।

  • विजेता-भारत-27.48 करोड़
  • उपविजेता-न्यूजीलैंड-14.65 करोड़

सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को कितने पैसे मिले?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को करीब 7.24 करोड़ रुपये मिले। ऐसे में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों को 7.24 करोड़ रुपये मिले। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंची थी।

सुपर 8 स्टेज में बाहर होने वाली टीम को कितने पैसे मिले?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आठ टीमें पहुंची थी, जिसमें से दो फाइनल में। सुपर 8 स्टेज भारत और न्यूजीलैंड के अलावा, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और वेस्टइंडीज टीम पहुंची थी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को छोड़कर सभी टीमों को 3.48 करोड़ पूरे मिले।

  • पाकिस्तान- 3.48 करोड़
  • जिम्बाब्वे- 3.48 करोड़
  • श्रीलंका- 3.48 करोड़
  • वेस्टइंडीज- 3.48 करोड़

ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने वाली टीमों कितने पैसे मिले?

ऐसा नहीं है कि ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने वाली 12 टीमों को पैसे नहीं मिले। अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, आयरलैंड, यूएसए, इटली, ओमान और नामीबिया, प्रत्येक को 2.29 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Final: 'फाइनल से पहले बहन की मौत से मैं टूट गया था, हार्दिक भाई से बात की और फिर...', ईशान किशन ने अब वर्ल्ड कप किया डेडिकेट
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 20:11 IST