अपडेटेड 16 February 2026 at 22:44 IST

T20 World Cup: भारत से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान में कोहराम, मोहसिन नकवी और आसिम मुनीर में ठनी, PCB चीफ पर लटकी तलवार

T20 World Cup 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। इस हार ने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बीच विवाद खड़ा कर दिया। नकवी के बयान में मुनीर का नाम घसीटने से सेना नाराज है।

Follow :  
×

Share


मोहसिन नकवी और आसिम मुनीर में ठनी | Image: ANI

T20 World Cup : ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना से पिटने के बाद पाकिस्तान में जो मातम छाया था, अब वैसे ही हालत T20 विश्व कप में भारत से हारने के बाद फिर से हो गए हैं। पाकिस्तान में बवाल मच है, खिलाड़ियों को कोसने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बीच ठन गई है।

ये बताता है कि T20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की करारी हार सिर्फ क्रिकेट मैदान तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पाकिस्तान में सियासी और सैन्य स्तर पर भी तनाव पैदा कर दिया है। ये मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से बहुत बुरी हार दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर बनाया, जबकि पाकिस्तान की टीम चेज में पूरी तरह ढह गई और महज 114 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए यह सिर्फ मैच नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का सवाल था।

विवाद की जड़ क्या है?

विवाद की शुरुआत मैच से पहले हुई। मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ICC की कुछ धमकियों या दबाव पर आक्रामक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि न तो वे डरते हैं, न ही पाकिस्तान सरकार। उन्होंने आगे जोड़ा कि "फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर कभी नहीं डरते।" इस बयान में सेना प्रमुख का नाम घसीटना रावलपिंडी (सेना मुख्यालय) को पसंद नहीं आया। खबरों के मुताबिक, मुनीर नाराज हैं कि उनका नाम एक क्रिकेट और प्रशासनिक मामले में बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया।

शहबाज शरीफ से की शिकायत

भारत से मिली हार ने इस आग में घी का काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संदेश भेजकर अपनी नाराजगी जताई। इसमें टीम की तैयारी, मैच की हैंडलिंग और नकवी के भड़काऊ बयानों की आलोचना की गई। जिसमें टीम की तैयारियों से लेकर नकवी के भड़काऊ बयानों तक की ‘मिशहैंडलिंग’ का जिक्र है।

पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी टीवी पर मोहसिन नकवी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "एक ऐसा शख्स जिसे क्रिकेट की समझ नहीं, उसे PCB का अध्यक्ष बना दिया गया है। दुनिया का सबसे बड़ा अपराध अयोग्य और जाहिल व्यक्ति को बड़ा पद देना है।"

भारत-पाकिस्तान के दौरान मैच के दौरान मोहसिन नकवी खुद स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाजी ढहने पर वे बीच में ही स्टेडियम छोड़कर चले गए, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई।

खतरे में नकवी की चेयरमैनशिप

इस्लामाबाद में अटकलें तेज हैं कि सेना की नाराजगी के चलते मोहसिन नकवी की PCB चेयरमैनशिप खतरे में पड़ सकती है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सेना के दबाव में PCB में बदलाव पर विचार कर सकते हैं, हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पाकिस्तान में क्रिकेट और राजनीति-सैन्य गठजोड़ काफी गहरा है, इसलिए ऐसी हार अक्सर बड़े स्तर पर बहस छेड़ देती है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया का हौसला बुलंद, सुपर-8 में कब और किस टीम से होगा मुकाबला?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 22:44 IST