अपडेटेड 5 March 2026 at 18:32 IST
T20 World Cup 2026: ईरान-इजरायल जंग का साया वेस्टइंडीज की टीम पर, जानिए कोच डैरेन सैमी का युद्ध को लेकर क्यों फूटा गुस्सा
ईरान बनाम इजरायल और अमेरिका संघर्ष के कारण पिछले कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रभावित होने की वजह से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भी भारत में फंसी हुई है। इस बीच कोच डैरेन सैमी ने घर वापसी के लिए गुहार लगाई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 01 मैच को सुपर 8 मुकाबले में भारत से हारने के बाद वेस्टइंडीज टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई गई थी। 01 मार्च के बाद भी वेस्टइंडीज की पूरी टीम भारत में फंसी हैं और अभी तक खिलाड़ी पाने घर नहीं लौट पाए हैं।
दरअसल, ईरान बनाम इजरायल और अमेरिका युद्ध के कारण पिछले कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते वेस्टइंडीज टीम घर वापसी नहीं जा सकी है। इस अब वेस्टइंडीज टीम के कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके के घर वापसी की गुहार लगाई है।
मुझे घर वापस जाना है-डैरेन सैमी
वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने गुरुवार को थोड़े-थोड़े समय पर तीन पर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में लिखा (10.48 मिनट पर) 'मुझे घर वापस जाना है।' इसके बाद उन्होंने फिर से पोस्ट किया और अथॉरिटी, बोर्ड और सरकारों से जवाब मांगा। सैमी ने दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर दूसरा एक्स पोस्ट किया और लिखा 'कम से कम कोई अपडेट तो दी जाए।'
अपडेट तो दी जाए, हमें कुछ तो बताइए-डैरेन सैमी
वेस्टइंडीज टीम के कोच डैरेन सैमी एक अन्य पोस्ट में लिखा 'कम से कम कोई अपडेट तो दी जाए। हमें कुछ तो बताइए। आज, कल, अगले हफ्ते कब हम लौटेंगे। 5 दिन हो चुके हैं।' कोच की चिंता साफ है कि कम स कम उन्हें जानकारी दी जाए कि वो घर के लिए कब वापस निकल रहे हैं।
कोलकाता में फंसी है वेस्टइंडीज की टीम
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ चुका है, जिसके चलते पश्चिम एशियाई एयर स्पेस भी बंद हैं। वेस्टइंडीज ने कोलकाता में सुपर 8 का आखिरी मैच खेला था और तब से टीम वहीं फंसी है और उसकी घर रवानगी नहीं हो पाई। कोलकाता में वेस्टइंडीज की टीम पिछले 5 दोनों ने फंसी है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 18:32 IST