अपडेटेड 5 March 2026 at 18:59 IST

सेमीफाइनल से पहले मोहम्मद कैफ ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को जमकर लताड़ा, कहा-'पब्लिसिटी के लिए...'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जमकर लताड़ा है। आमिर ने भारत के सेमीफाइनल और अभिषेक शर्मा को लेकर बयान दिया था।

Follow :  
×

Share


मोहम्मद कैफ ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को जमकर लताड़ा | Image: Social media

Mohammad Kaif: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जमकर लताड़ा है। आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चल रहे भारत की मुहिम पर कई बार तीखा बयान दिया है और कई बार लगातार सवाल भी उठाते रहे हैं। 

कुछ दिन पहले ही आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत हार जाएगा और सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। वहीं, कुछ दिन पहले ही आमिर ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' बताया था। अब आमिर ने बयान दिया है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। आमिर के इस लगातार बयान पर मोहम्मद कैफ ने करार जवाब दिया है।

आमिर पब्लिसिटी के लिए दे रहा बयान- कैफ

मोहम्मद आमिर के लगातार बयान पर मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में कहा 'आमिर सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं। टीम इंडिया को ऐसे बेहूदा सवालों का जवाब देने की जरूरत नहीं है।' आगे उन्होंने कहा 'क्या मोहम्मद आमिर को सच में नहीं पता था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुचेंगी। उन्हें अच्छी तरह पता था कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम आगे जाएगी। हमें उनके स्तर पर जाकर जवाब नहीं देना चाहिए'

कैफ ने अमेरिका के खिलाफ मिली शर्मनाक हार याद दिलाया

मोहम्मद कैफ ने आमिर को लताड़ते हुए उसी वीडियो में कहा '2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ मिली शर्मनाक हार होगा। कैफ ने सुपर ओवर में आमिर के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए।' उन्होंने कहा '2024 में अमेरिका के खिलाफ जो हार मिली, उसमें वही गेंदबाज जिम्मेदार था।'

2026 टी20 में भारत से हारा पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में शर्मनाक तरीके से हराया था। वहीं, पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 चरण से बाहर हो गया। लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की खूब आलोचना हुई थी। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG T20 WC Semi Final: वानखेड़े की पिच पर बनेगा बड़ा स्कोर? बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद, जानें पिच रिपोर्ट

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 18:59 IST