अपडेटेड 3 February 2026 at 16:38 IST

T20 World Cup: पाकिस्तान की छुट्टी तय, भारत के अलावा ये 3 टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी, इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। इस महामुकाबले में सभी की नजरें कुछ प्रमुख टीमों पर रहेगी। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इस टूर्नामेंट से पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि भारत और इंग्लैंड के अलावा ये 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

Follow :  
×

Share


पाकिस्तान की छुट्टी, भारत,इंग्लैंड...ये 4 टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी | Image: Social media

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में बस चार दिन बचे हुए हैं। यह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त रूप से होने वाला है। इस महामुकाबले में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज 7 फरवरी को होगा और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा। इस महामुकबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों की फेवरेट टीम भारत भी है।

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। उन्होंने पोस्ट में भविष्यवाणी करते हुए ऐसी चार टीमों का नाम बताया, जो इस साल सेमीफाइनल में दिखाई देंगी। उन्होंने भारत के अलावा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का नाम लिया। उनके पोस्ट में पाकिस्तान टीम गायब है।

भारत, इंग्लैंड सही ये टीम सेमीफाइनल में

माइकल वॉन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'मेरे अनुमान के अनुसार टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें होंगी। चार टीमें भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं।' आपको बता दें कि भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ मौजूद है।

ग्रुप D में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा

ग्रुप डी में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि इस ग्रुप में न्यूजीलैंड के अलावा, साउथ अफ्रीका, यूएई, कनाडा और अफगानिस्तान मौजूद हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछली बार साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंची थी।

माइकल वॉन की भविष्यवाणी में पाकिस्तान गायब

15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने वाला पाकिस्तान माइकल वॉन की भविष्यवाणी से गायब है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के कुछ पहले ही भारत के खिलाफ न खेलने का ऐलान किया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश पहले ही बाहर हो चुका है और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान; तो किसको होगा सबसे ज्यादा नुकसान, समझिए बदला हुआ समीकरण
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 16:38 IST