अपडेटेड 9 March 2026 at 17:21 IST

T20 World Cup: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर रोमांटिक हुए संजू सैमसन, पत्नी के लिए किया ऐसा पोस्ट, वायरल हुआ सूर्यकुमार यादव का कमेंट

Sanju Samson Wife: पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के दौरान संजू सैमसन का परफॉर्मेंस शानदार रहा। जीत के बाद उन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर चारुलता के साथ सेलिब्रेट किया था।

Follow :  
×

Share


Sanju Samson post for wife | Image: instagram, BCCI

Sanju Samson Wife: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस पूरे टूर्नामेंट के हीरो रहे संजू सैमसन। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने 46 गेंदों में 89 रनों की धुआंधार पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में बड़ा योगदान दिया। इसी की बदौलत, संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला है जिसे उन्होंने अपनी पत्नी चारुलता रमेश को डेडिकेट किया है।

पूरा भारत इस समय संजू सैमसन की तारीफ करता नहीं थक रहा है। पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के दौरान उनका परफॉर्मेंस शानदार रहा। जीत के बाद उन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर चारुलता के साथ सेलिब्रेट किया था।

संजू सैमसन ने पत्नी के लिए किया रोमांटिक पोस्ट

संजू सैमसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो फोटो पोस्ट की हैं। पहली फोटो उनकी और चारुलता की एक थ्रोबैक फोटो है तो दूसरी फोटो लेटेस्ट है जिसमें क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पकड़ी हुई है और चारुलता उनके बगल में खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं।

इसके साथ संजू कैप्शन में लिखते हैं- “जिस दिन से मैं आपसे मिला हूं, तब से लेकर आज तक…!! मेरा साथ देने, मुझे मेरे असली रूप में प्यार करने और मेरे प्रति पूरी तरह से सच्चे और ईमानदार रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। चाहे मैं बाहरी दुनिया के लिए कैसी भी रहा हूं, मेरा अच्छा और बुरा, सब कुछ आपने देखा है और फिर भी मेरे साथ मजबूती से खड़ी रही हो”। 

उन्होंने आगे लिखा- “क्रिकेट मेरी जिंदगी में कितना अहम है, यह समझने और इसे अपने लिए भी उतना ही अहम बनाने के लिए धन्यवाद। और आपने भी इस पल के लिए उतनी ही शिद्दत और लगन से ख्वाहिशें रखी हैं, जितनी मैंने रखी थीं। बहुत-बहुत थैंक्यू मेरी प्यारी पोंडट्टी!"

संजू सैमसन के पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव का कमेंट

जैसे ही संजू सैमसन ने ये पोस्ट किया, ये मिनटों में ही वायरल हो गया। उनके पोस्ट पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कमेंट किया जो खूब लाइमलाइट बटोर रहा। दरअसल, सूर्या ने संजू और चारुलता के लिए लिखा- ‘चेट्टा और चेच्ची’। बता दें कि ‘चेट्टा’ एक मलयालम शब्द है जिसका मतलब "बड़ा भाई" होता है।

ये भी पढ़ेंः अदिति संग Ishan Kishan ने कंफर्म किया रिश्ता? T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सबके सामने किया KISS, वीडियो वायरल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 17:21 IST