अपडेटेड 7 March 2026 at 16:27 IST

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने अहमदाबाद में बदल लिया अपना आशियाना, क्या होटल वाला 'टोटका' न्यूजीलैंड फतह के लिए कर जाएगा काम?

T20 WC Final: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सुपर 8 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। अब न्यूजीलैंड के साथ इसी मैदान पर फाइनल मैच है। मैच से पहले टीम इंडिया ने अपना होटल बदल लिया है।

Follow :  
×

Share


टीम इंडिया ने अहमदाबाद में बदल लिया अपना आशियाना | Image: X/BCCI

IND vs NZ Final: टीम इंडिया हर हाल में दोबारा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी। फाइनल मुकाबले के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एकदम तैयार है। रविवार, 8 मार्च को भारत फाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगा।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने अहमदाबाद में अपना होटल बदल लिया है, ताकि सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका से मिली इकलौती हार को भुलाया जा सके और किस्मत को अपने पक्ष में किया का सके। अहमदाबाद में भी भारत को वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हार का समाना करना पड़ा था।

टीम इंडिया ने बदला अपना होटल?

भारतीय क्रिकेटरों के बीच अंधविश्वास और ‘लकी फैक्टर' की चर्चा अक्सर होती रहती है। इतिहास में देखा गया है कि अहमदाबाद का स्टेडियम भारतीय टीम के लिए खास अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच से पहले भारत ने अपना होटल बदल लिया है। हालांकि, इस बारे में कोई भी खुलकर बातें नहीं कर रहा है।

साल 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार मिल चुकी है

गौरतलब है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साल 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस समय टीम इंडिया को खिताबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

वहीं, टी20 वर्ल्ड 2026 के दौरान भी सुपर 8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि दो बड़े मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया ने होटल बदल लिया है।

भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड t20

भारत-न्यूजीलैंड अभी तक कुल 30 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें से भारत ने 16 जीता है। वहीं न्यूजीलैंड ने 11 मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई हुआ है। T20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं और तीनों ही मौकों पर बाजी न्यूजीलैंड के नाम रहा है।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथी बार होगा ICC का खिताबी जंग, अहमदाबाद की पिच पर है चौंकाने वाला आंकड़ा
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 16:27 IST