अपडेटेड 8 March 2026 at 07:55 IST

T20 World Cup 2026 Final: नहीं मिला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम का टिकट, तो ऐसे FREE में देखें IND Vs NZ फाइनल मैच

आप जियो यूजर है तो यह खबर आपके लिए ही है। हम आपको जियो के उन प्रीपेड प्लांस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जियो हॉटस्टार की फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इससे आप विश्व कप का फाइनल मैच बिना सब्स्क्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं।

Follow :  
×

Share


India Vs New Zealand final World Cup | Image: ICC

IND VS NZ Final: आज ICC T20 World Cup 2026 Final है। लेकिन सोने पर सुहागा यह है कि विश्व कप के फाइनल मैच में भारत है और मुकाबले का आयोजन भी भारत के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। हालांकि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमें आज एक भी सीट खाली नहीं मिलेगी। इससे हर कोई आज शाम अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर विश्व कप का फाइनल मैच देखने की योजना बना चुका है। 

बहुत बड़ी संख्या में लोग फाइनल मैच टीवी पर देखेंगे। लेकिन ऐसे भी लोग बड़ी संख्या में हैं जो ना चाहते हुए भी अपने काम के कारण टीवी से दूर रहेंगे। अब ऐसे लोगों के पास भारत का मैच देखने के लिए सिर्फ Jio Hotstar का ही विकल्प बचता है। लेकिन इसके लिए भी उनके पास जियो हॉटस्टार की सब्स्क्रिप्शन होनी चाहिए ताकि वो लाइव मैच कहीं भी अपने फोन में देख सकें। 

Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसलिए आप भी जियो यूजर है तो यह खबर आपके लिए ही है। हम आपको जियो के उन प्रीपेड प्लांस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जियो हॉटस्टार की फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इससे आप विश्व कप का फाइनल मैच बिना सब्स्क्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं। 

कौन से हैं वो प्लांस 

  • 100- यह जियो का डेटा प्लान है। इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार की फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलती है। प्लान में कुल 5 GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। प्लान की कीमत 100 रुपये है। 
  • 195- यह भी जियो का डेटा प्लान है। इसमें भी कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार की फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलती है। प्लान में कुल 15 GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। प्लान की कीमत 195 रुपये है।
  • 445- यह जियो का ट्रू 5जी प्लान है जिसमें यूजर्स को पूरी तरह 5जी स्पीड पर ही डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। जिसमें 2 GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की 28 दिन की वैलिडिटी रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ सोनी लिव, जी5 और डिस्कवरी प्लस जैसे कुछ अन्य ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की भी सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 445 रुपये है। 
  • 500- यह भी जियो का ट्रू 5जी प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। जिसमें 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और डिस्कवरी प्लस जैसे कुछ अन्य ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की भी सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 500 रुपये है। 
  • 1299- यह भी जियो का ट्रू 5जी प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 168 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ नेटफ्लिक्स की भी सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 1299 रुपये है। 
  • 1799- यह भी जियो का ट्रू 5जी प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 252 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें 3 GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ नेटफ्लिक्स की भी सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 1799 रुपये है।  

इसे भी पढ़ें- घर में अलग-अलग रिचार्ज क्यों, जब Airtel के इन फैमिली प्लांस से चलेंगे पूरे परिवार के फोन एक ही प्लान में

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 07:55 IST