अपडेटेड 23 January 2026 at 19:06 IST

T20 World Cup: 'बांग्लादेश को पाकिस्तान मार रहा चाबी, BCB क्रिकेट को पहुंचा रहा बड़ा नुकसान, प्लेयर का करियर...', मदन लाल की दो टूक

T20 world cup 2026 Bangladesh: भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इनकार कर दिया है। हालांकि, अभी भी आईसीसी और बीसीबी के बीच खींचतान जारी है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल ने कहा 'बांग्लादेश को पाकिस्तान मार रहा चाबी, नुकसान बांग्लादेश का होगा।'

Follow :  
×

Share


BCB क्रिकेट को पहुंचा रहा बड़ा नुकसान-मदनलाल | Image: Social Media

T20 world cup 2026 Bangladesh: भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इनकार कर दिया है। पिछले कई हफ्तों से चल रहे इस खींचतान के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को सलाह दी है उनका फैसला गलत है। बांग्लादेश नहीं खेलेगा और पाकिस्तान खेलेगा। इसलिए नुकसान बांग्लादेश का होगा। भारत को कुछ भी नुकसान नहीं होगा। यह कहना बिल्कुल गलत है कि भारत में खेलना असुरक्षित है।

नुकसान बांग्लादेश का होगा-मदन लाल

बांग्लादेश द्वारा भारत में टी20 विश्व कप के मैच न खेलने से इनकार करने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा, 'यह कहना बिल्कुल गलत है कि भारत असुरक्षित है। भारत सबसे सुरक्षित देश है। उन्होंने जो फैसला लिया है, वह क्रिकेट और उनके देश दोनों के लिए अच्छा नहीं है। भारत एक शक्तिशाली देश है। व्यावसायिक दृष्टि से भारत नंबर एक है। पाकिस्तान भी उन्हें खेलने न जाने के लिए उकसा रहा है। बांग्लादेश नहीं खेलेगा और पाकिस्तान खेलेगा, इसलिए नुकसान बांग्लादेश का होगा। भारत को कुछ भी नुकसान नहीं होगा।'

BCB ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पहले मैच शिफ्ट करने की बात बोल रहा था, लेकिन बाद में वो खिलाड़ियों की सुरक्षा का आलाप रटने लगा। BCB ने अपने सभी मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग करता रहा, लेकिन बीते हफ्ते आईसीसी की बैठक के बाद आईसीसी ने BCB की मांग को खारिज कर दिया। अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप मे शामिल नहीं होता है, तो उसकी जगह स्कॉटलैंड शामिल हो सकता है।  

7 फरवरी से शुरू होगा वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है। टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप की मेजबानी में होने वाला है। बांग्लादेश के अधिकतर मैच कोलकाता में है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश अपने रुख पर कायम रहता है या फिर ICC के साथ कोई बीच का रास्ता निकलता है। 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20: दिल्ली में झमाझम बारिश... तो रायपुर में दूसरा T20 मैच होगा या नहीं? जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 January 2026 at 19:06 IST