अपडेटेड 9 February 2026 at 16:34 IST
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की जगह एंट्री लेने वाले स्कॉटलैंड का वर्ल्ड कप में धमाका, इस टीम को 73 रनों से दी पटखनी
T20 World Cup 2026 Scotland vs Italy: आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप के सातवें मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 207 रन बनाए। जवाब में, इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई।
T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्डकप के 7वें मुकाबले में बांग्लादेश की जगह एंट्री लेने वाले स्कॉटलैंड ने सोमवार को शानदार मैच खेला। टूर्नामेंट में पहली बार टी20 वर्ल्डकप खेल रही इटली को हराकर स्कॉटलैंड ने अपने जीत की शुरूआत की।
बता दें, इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके लिए गलत साबित हुआ। मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 207 रन का स्कोर खड़ा किया, जो इटली के लिए भारी पड़ गया और 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया
पहले बैटिंग करते हुए स्कॉटलैंड ने शानदार 207 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में इटली ने मात्र 134 रन ही बनाए। हालांकि इटली की बैटिंग कमाल की रही, जो बीच के ओवर में पूरी तरह गड़बड़ हो गई। दरअसल, स्कॉटलैंड की टीम की ओर से जॉर्ज मुन्से ने 84 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया।
टॉप ऑर्डर में मुन्से के बल्ले से रन आने के बाद माइकल जोन्स (37) और ब्रैंडन मैकमुलेन (41) रन ने पारी संभाली, जिससे स्कॉटलैंड मजबुत स्थिति में आ गई। गेंदबाजी में इटली टीम के लिए अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, जेजे स्मट्स और थॉमस ड्राका को 1-1 की सफलता हाथ लगी, जो नाकाफी साबित हुई।
डेब्यूटेंट इटली की हार
जवाब में 208 रनों का पीछा करने इटली उतरी तो उन्हें शुरुआत बेहतर नहीं मिली और पहली ही गेंद पर उन्हें बड़ा झटका लगा। जेजे स्मट्स (22), रहैरी मनेंती (37) और बेंजामिन मनेंती (52) की पारी की बदौलत टीम की पारी संभली। लेकिन, गेम में फिर ट्विस्ट आया और 113 रन पर 4 विकेट खोकर खेलने वाली इटली की टीम 134 रन पर पूरी तरह सिमट गई।
मैच में इटली के कप्तान वेन मैडसन कंधे की चोट के कारण बैटिंग करने नहीं आए, जो इटली को बड़ा नुकसान साबित हुआ। पारी के दौरान माइकल लीस्क ने 4 विकेट चटकाए और बैटिंग टीम की कमर तोड़ दी।
स्कॉटलैंड की धमाकेदार बैटिंग
स्कॉटलैंड ने अपने पहले मैच में इटली को हराकर टी-20 विश्व कप में जीत की शुरुआत की। इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने अपना पहला अंक हासिल किया, जबकि इटली का डेब्यू खराब रहा। बता दें कि बांग्लादेश के टी-20 विश्व कप से हटने के बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में जगह मिली थी, और इस मैच में उन्होंने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर दुनिया को अपने इरादे दिखा दिए हैं। हालांकि, इससे पहले स्कॉटलैंड को वेस्ट इंडिज से 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 16:07 IST