अपडेटेड 20 August 2025 at 09:02 IST

Asia Cup से पहले सूर्यकुमार ने पहनी 'सनातनी' घड़ी, अब पाकिस्तान-श्रीलंका की खैर नहीं! भगवान राम वाला वॉच VIRAL

Suryakumar Yadav Watch: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने जो घड़ी पहनी थी वो आम वॉच से बिल्कुल अलग है। सूर्या के वॉच में सनातनी धर्म और अयोध्या की पूरी झलक है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

Follow :  
×

Share


सूर्या की घड़ी में राम और हनुमान | Image: BCCI/X

Suryakumar Yadav Watch: सितंबर में होने वाले एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। मंगलवार (19 अगस्त) को चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए खिलाड़ियों की घोषणा की। इस बीच सूर्या की घड़ी ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा और सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर सूर्यकुमार यादव की घड़ी में ऐसा क्या खास है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने जो घड़ी पहनी थी वो आम वॉच से बिल्कुल अलग है। सूर्या के वॉच में सनातनी धर्म और अयोध्या की पूरी झलक है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि भगवान राम और हनुमान जी हर पल सूर्या के साथ हैं और आगामी एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका की लंका लगने वाली है।

सूर्या की घड़ी में राम और हनुमान

बता दें कि सूर्यकुमार यादव के हाथ पर जो घड़ी शोभा बढ़ा रही है, उसे जैकब एंड कंपनी ने बनाई है। ये घड़ी अयोध्या राम मंदिर पर आधारित है। इसमें एक तरफ अयोध्या का अद्भुत राम मंदिर दर्शाया गया है और दूसरी तरफ भगवान राम धनुष लिए हुए हैं। प्रभु राम के चरण में उनके दूत हनुमान जी हैं। ये घड़ी वाकई में कमाल की है। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी भगवा रंग के इस घड़ी पर फिदा हो गए और अब ये उनके पास है।

बता दें कि आईपीएल 2025 के दौरान सूर्या ने अपनी पत्नी के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो भगवान राम की भक्ति में लीन दिखे थे।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, वहीं शुभमन गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्टैंड बाय के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को रखा गया है और ये पांचों भी यूएई में मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सिराज-श्रेयस को किया गया नजरअंदाज


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 09:02 IST