अपडेटेड 14 March 2026 at 17:18 IST

गणपति बप्पा मोरया, T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव, VIDEO

T20 World Cup trophy at Shree Siddhivinayak: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

Follow :  
×

Share


Gautam Gambhir & Suryakumar Yadav Visit Siddhivinayak Temple In Mumbai With T20 World Cup Trophy | Image: ANI

T20 World Cup trophy at Shree Siddhivinayak: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने 8 मार्च 2026 को ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारतीय प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ्स के कई फोटोज और वीडियोज सामने आए। आज फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। 

T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ किए दर्शन

दरअसल, शनिवार को गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर के अधिकारियों व पुजारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसी के साथ इन हस्तियों ने टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी जीत की जश्न गणपति बप्पा के साथ मनाया। उन्होंने इस दौरान "गणपति बप्पा मोरिया" और "भारत माता की जय" के नारा भी लगाया।

हनुमान मंदिर जाने पर उठे थे सवाल

बता दें, इससे पहले T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ कई खिलाड़ी और ICC चेयरमैन जय शाह हनुमान मंदिर गए थे, जो पिछले दिनों काफी चर्चा का विषय रहा। क्योंकि इस पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने सवाल खड़ा कर दिया था। 

हालांकि इसके बाद गौतम गंभीर और देवजीत सैकिया ने आजाद की आलोचना की थी, वहीं सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि लोग इस बार ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाने पर लोग क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

96 रनों से जीता T20 वर्ल्ड कप का खिताब

बता दें, भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और उसे पूरे सफर में केवल दक्षिण अफ्रीका से एक हार मिली। हालांकि भारत ने फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

T20 की सफलता के बाद अब भारतीय टीम का लक्ष्य अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है। कोच गंभीर ने स्पष्ट किया है कि आगामी IPL के समापन तक टीम का मुख्य ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  "बंगाल में फिर से होगा कानून का राज, नहीं छोड़ा जाएगा TMC का कोई अत्याचारी", कोलकाता में ममता सरकार पर जमकर गरजे PM मोदी
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 17:15 IST