Suryakumar Yadav: दो से तीन हुए सूर्यकुमार यादव और देविशा, पत्‍नी ने दिया बेटी को जन्‍म, सामने आई 'नन्‍ही परी' की पहली झलक

Suryakumar Yadav Baby Girl: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बेबी गर्ल के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है।

Follow :  
×

Share


Suryakumar Yadav Baby Girl | Image: @devishashetty_/instagram

Suryakumar Yadav Baby Girl: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बेबी गर्ल के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। क्रिकेटर ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है। इसके साथ ही, सूर्यकुमार यादव ने अपनी लाडली बेटी की पहली झलक भी पब्लिक को दिखा दी है।

सूर्यकुमार यादव इस समय सातवें आसमान पर हैं। वो पहली बार पिता बन गए हैं। उन्होंने तुरंत गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ पार्टनर देविशा शेट्टी के साथ कोलैबोरेशन पोस्ट में ये खबर साझा की है।

पिता बने सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने जो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है, उसमें उन्हें और देविशा को अपनी न्यूबोर्न बेबी का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। फोटो में कपल ने अपनी लाडली बेटी की शक्ल नहीं दिखाई है लेकिन हाथों की एक प्यारी सी झलक जरूर साझा कर दी है।

पिता बनने की बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कैप्शन में लिखा- “खिलखिलाती हंसी, प्यार भरी झप्पी और सपनों को साकार करते हुए, हमने आज अपनी नन्ही परी का स्वागत किया है”।

जैसे ही कपल ने ये पोस्ट साझा किया, सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक ने उन्हें माता-पिता बनने की बधाई देना शुरू कर दिया है। सारा तेंदुलकर, राजकुमार राव, अथिया शेट्टी, रणवीर बरार, दीपक चाहर समेत कई सेलिब्रिटीज ने सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी को जिंदगी के इस नए फेज के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

10 साल बाद पैरेंट्स बने सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी 

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने शादी के 10 साल बाद अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। कपल खुशी के मारे फूला नहीं समा रहा है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है। देविशा हमेशा अपने पति के लिए एक मजबूत पिलर की तरह खड़ी रही हैं। 

ये भी पढ़ेंः Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनकर खुद को ऐसे संवार रहीं अनाया, नए हेयर कलर में ढा रहीं कहर, 5वीं फोटो से नहीं हटेगी नजर

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 May 2026 at 21:17 IST