अपडेटेड 18 March 2026 at 19:50 IST
IPL 2026: T20 वर्ल्ड कप में तहलका मचाने वाले ईशान किशन का प्रमोशन, SRH की करेंगे कप्तानी, अभिषेक शर्मा को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के लिए नए कप्तान की घोषणा कर दी है, जब तक घायल पैट कमिंस ठीक नहीं हो जाते। इसके लिए ईशान किशन को कप्तान और अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन के लिए ईशान किशन को अपना कप्तान घोषित किया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को घोषणा की कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद ईशान किशन को पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तान बनाया गया है। वहीं, इस लिस्ट में धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का भी प्रमोशन किया गया है और उन्हें टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
क्यों नहीं खेलेंगे Pat Cummins?
बता दें, एशेज 2025-26 के दौरान कमिंस की पीठ की चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें T20 विश्व कप 2026 से बाहर होना पड़ा था। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम कमिंस पर बारीकी से नजर रख रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कमिंस मैच खेलने लायक फिटनेस कब हासिल कर पाएंगे।
SRH ने की घोषणा
बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। इसलिए जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, तबतक ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान बनाया जाता है।’ हालांकि फ्रेंचाइजी ने यह विस्तार से नहीं बताया कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन यह निश्चित है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे।
28 मार्च को RCB के खिलाफ मैच
बता दें, हैदराबाद की टीम अपने अभियान की शुरूआत 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ करेगी। इसके बाद 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से आमना-सामना होगा। वहीं, 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से और 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ेगी।
IPL 2026 के लिए SRH स्क्वाड
पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, क्रेन्स फुलेत्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 19:50 IST