अपडेटेड 7 December 2024 at 14:36 IST

SL vs SA: निसांका की शानदार बल्लेबाजी से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दिया मजबूत जवाब

इससे पहले काइल वेरेन ने नाबाद 105 रन की पारी खेल कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 358 रन तक पहुंचाया।

Follow :  
×

Share


Sri Lanka gave a strong reply to South Africa with Nissanka brilliant batting | Image: x

सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका के 358 के जवाब में श्रीलंका ने तीन विकेट पर 242 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत रखी है।

निसांका ने 89 रन की पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें दिनेश चांदीमल (44), एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 40) और कामिंदु मेंडिस (नाबाद 30) का अच्छा साथ मिला। श्रीलंका की टीम पहली पारी में अब भी 116 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे हुए है।

इससे पहले काइल वेरेन ने नाबाद 105 रन की पारी खेल कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 358 रन तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 269 रन से की थी। वेरेन ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ संघर्ष करते हुए शतक जड़ा।

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 7 December 2024 at 14:36 IST