IND vs SL: वैभव सूर्यवंशी-प्रभसिमरन फ्लॉप, सूर्यांश शेडगे चमके, भारत ने श्रीलंका को दिया 266 रन का लक्ष्य

India A vs Sri Lanka A: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका को 266 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में वैभव और प्रभसिमरन जैसे कई बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

सूर्यवंशी-प्रभसिमरन फ्लॉप, सूर्यांश चमके; श्रीलंका को मिला 266 का लक्ष्य | Image: BCCI

India A vs Sri Lanka A:  इंडिया-ए और श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में आमने-सामने हैं। यह मुकाबला श्रीलंका के दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रनों का टारगेट दिया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रभसिमरन और कप्तान तिलक वर्मा फ्लॉप रहे। वहीं, विप्रज निगम ने 51 रन और सबसे अधिक सूर्यांश शेडगे ने 72 रन बनाए, जिसके दम पर इंडिया ए 265 रन बनाने में कामयाब रही। 

June 15, 2026

सूर्यांश शेडगे चमके

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले जा रहे हैं, मुकाबले में एक समय टीम इंडिया की हालत खराब थी, लेकिन अंत में सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने टीम को शानदार योगदान दिया। इस मैच में सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की पारी खेली। वहीं, विप्रज ने 49 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया 265 रन बनाने में कामयाब रही। 

वैभव-प्रभसिमरन रहे फ्लॉप

इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह फ्लॉप रहे। वैभव ने 14 गेंदों में महज 21 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, प्रभसिमरन 13 गेंदों में महज 11 रन ही बना पाए। इसके अलावा, तिलक वर्मा 32 गेंदों में 23 रन और ऋतुराज गायकवाड 42 गेंदों में 37 रन बनाए। 

June 15, 2026

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 15 June 2026 at 15:35 IST