IND vs SL: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार, श्रीलंका ने सुपर ओवर में मारी बाजी
Sri Lanka A vs India A: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में मुकाबला खेला गया, जिसे श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीत लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Sri Lanka A vs India A: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में आमने-सामने हुए। यह मुकाबला श्रीलंका के दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में जीत मिली। दरअसल, भारत ने पहले 265 रन बनाए, इसके बाद श्रीलंका ने भी ठीक 265 रन ही बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में चल गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ने बाजी मार ली।
सुपर ओवर में श्रीलंका ने मारी बाजी
मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने भी 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 265 रन ही बनाए। सुपर ओवर में मैच जाने के बाद श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 16 रन बनाए। लंका के रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया नाकाम रही और हार का सामना करना पड़ा।
सूर्यांश शेडगे और विप्रज की पारी गई बेकार
इस मैच में सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की पारी खेली। वहीं, विप्रज ने 49 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया 265 रन बनाने में कामयाब रही। हालांकि, दोनों की पारी ने टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सकी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 15 June 2026 at 18:45 IST