IND A vs SL A: ट्राई सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा, फाइनल में श्रीलंका पस्त, वैभव सूर्यवंशी ने लूटी महफिल

IND A vs SL A: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले के सबसे बड़े स्टार वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया।

वैभव सूर्यवंशी के गदर से श्रीलंका पस्त, टीम इंडिया बनी ट्राई सीरीज चैंपियन | Image: BCCI

IND A vs SL A: रविवार, 21 जून को रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 66 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले के सबसे बड़े स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया।

इससे पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रनों पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने इस मैच को 66 रनों से जीतकर सीरीज का कब्जा कर लिया। 

June 21, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने जमकर मचाया कोहराम

ट्राई सीरीज के सबसे बड़े स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने तो सबसे पहले 11 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। उसके बाद कुल 29 गेंदों में तूफानी अंदाज में 94 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के बनाए। वैभव के दम पर टीम  इंडिया 377 रन बनाने में कामयाब रही। वैभव के अलावा, कप्तान तिलक वर्मा ने भी शानदार 67 रनों की पारी खेली।

June 21, 2026

गेंदबाजी में यश और विप्रज चमके

पहले बल्ले से वैभव ने कोहराम मचाया, उसके बाद गेंद से यश ठाकुर और विप्रज निगन में श्रीलंकाई किले को ध्वस्त कर दिया। यश ने 7 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, विप्रज ने 9.1 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, अनुकूल रॉय 2 विकेट, तिलक वर्मा और अशोक शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 June 2026 at 18:21 IST