IND A vs SL A: एशिया कप में भारत-A की हार, फाइनल में पहुंची श्रीलंका, जयवर्धने-क्रूसपुले चमके
IND A vs SL A: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारत के फाइनल की रह खत्म हो गई है। श्रीलंका की तरफ से जयवर्धने-क्रूसपुले ने शानदार शतकीय पारी खेली।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND A vs SL A: गुरुवार को ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, जिसे श्रीलंका ने 8 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बन ली है। अब श्रीलंका 29 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेलेगी।
इससे पहले भारत-A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत के जवाब में श्रीलंका के महज 2 विकेट के नुकसान पर 41.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से सिनेथ जयवर्धने और लसिथ क्रूसपुले से शानदार शतकीय पारी खेली।
जयवर्धने-क्रूसपुले की शानदार शतकीय पारी
श्रीलंका ए की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज सिनेथ जयवर्धने और लसिथ क्रूसपुले। दोनों ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत पर पानी फेर दिया। एक तरफ सिनेथ जयवर्धने ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 116 रन की पारी खेली, तो दूसरी तरफ लसिथ क्रूसपुले ने भी 105 रन की पारी खेली।
लसिथ क्रूसपुले ने महज 70 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके और 6 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। वहीं, अंत में निशान मदुश्का ने 56 गेंदों में नाबाद 58 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई।
अभिषेक-तिलक की पारी हुई बेकार
इससे पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली थी। अभिषेक ने 63 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और 11 चौके की मदद से 78 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। तिलक ने 66 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और तीन चौके की मदद से 53 रन बनाए थे, लेकिन दोनों की पारी हार से नहीं बच सकी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 November 2026 at 23:05 IST