अपडेटेड 8 November 2024 at 13:56 IST
IND vs SA: बदले की आग में जल रहा काव्या मारन का चहेता, नहीं रोका तो डरबन में आएगी रनों की सुनामी!
IND vs SA 1st T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 डरबन में खेला जाएगा। फैंस की नजर SRH के खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पर रहेगी।
India vs South Africa , 1st T20 Durban: टीम इंडिया एक बार फिर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में धमाल मचाने को तैयार है। इस बार उनके सामने है वो टीम जिसे भारत ने 5 महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका की टीम जाहिर तौर पर उस हार को नहीं भूली होगी। एक समय पर लग रहा था कि साउथ अफ्रीकी टीम आसानी से वो मुकाबला जीत जाएगी। स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन खतरनाक अंदाज में बैटिंग कर रहे थे और भारतीय फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए तैयार थे। हालांकि, हार्दिक पांड्या की गेंद पर वो आउट हुए और वहां से मैच का रंग रूप बदल गया।
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हेनरिक क्लासेन खतरनाक अंदाज में खेल रहे थे। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज ने महज 27 गेंदों पर 192.59 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 52 रन बनाए थे। जब वो आउट हुए तब भी साउथ अफ्रीका जीत के तरीब थी, लेकिन एक के बाद एक विकेट गिरते गए और साउथ अफ्रीका के हाथ से मैच निकल गया। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली उस दर्दनाक हार को क्लासेन भूले नहीं होंगे।
भारत से बदला लेने उतरेंगे हेनरिक क्लासेन?
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हेनरिक क्लासेन पर पैसों की बरसात हुई। आईपीएल 2025 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिटेन तो किया ही साथ ही 23 करोड़ रुपये देकर बता दिया कि क्लासेन SRH के सबसे मुख्य खिलाड़ी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने क्लासेन को आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा रिटेन खिलाड़ी बना दिया है। अब उनका चहेता सूर्यकुमार यादव की टीम के खिलाफ रन बनाने के लिए बेताब है।
T20I में हेनरिक क्लासेन का रिकॉर्ड
बता दें कि पिछले 2-3 सालों में हेनरिक क्लासेन ने टी20 क्रिकेट में अपनी बैटिंग से विरोधी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए 52 T20 मैच खेले हैं और 142.72 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 912 रन बनाए हैं। आईपीएल में भी उन्होंने बल्ले से धमाका किया है। आईपीएल 2024 में क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 14 मैचों में 171.07 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 448 रन बनाए थे।
इसे भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी टीम इंडिया? PCB के इस बयान से फिर फंसा पेंच!
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 November 2024 at 13:56 IST