अपडेटेड 4 March 2026 at 20:55 IST

SA vs NZ: स्पिनर्स के जाल में फंसा दक्षिण अफ्रीका, SA ने न्यूजीलैंड को दिया 170 रन का टारगेट, मार्को यानसेन की अहम पारी

South Africa vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य दिया है।

Follow :  
×

Share


SA ने न्यूजीलैंड को दिया 170 रन का टारगेट, मार्को यानसेन की अहम पारी | Image: social media

South Africa vs New Zealand: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। 

इस अहम मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दक्षिण अफ्रीका को शुरुआत में ही 12 रन पर क्विंटन डी कॉक के रूप में झटका लगा। उसके बाद 77 रन पर 4 विकेट गिर गए थे। हालांकि, अंत में मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच शानदार पार्टनरशिप रही। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। अब न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए 170 रन बनाने होंगे।

स्पिनर्स के जाल में फंसा दक्षिण अफ्रीका

इस अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक समय न्यूजीलैंड के स्पिनर्स के आगे दक्षिण अफ्रीका ने सरेंडर कर दिया था, लेकिन बाद में  मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच शानदार पार्टनरशिप रही। न्यूजीलैंड की तरफ से कोल मैककॉन्ची ने सिर्फ एक ओवर में 9 रन डेकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, रचिन रविंद्र ने भी 4 ओवर में 29 रन डेकर 2 विकेट लिए।

मार्को यानसेन ने खेली अर्धशतकीय पारी

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में मार्को यानसेन ने शानदार नाबाद 55 रन की पारी खेली। मार्को यानसेन के दम पर ही दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड को 170 रन का टारगेट से सका। मार्को यानसेन 55 रन की पारी में दो चौके और 5 छक्के लगाए। 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 4 March 2026 at 20:46 IST