अपडेटेड 11 February 2026 at 17:24 IST

SA vs AFG T20 World Cup: वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 4 रन से जीता, दो सुपर ओवर के बाद हुआ फैसला

SA vs AFG T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में क्रिकेट फैंस को डबल सुपर ओवर का ऐतिहासिक रोमांच देखने को मिला, जहां 24 गेंदों में मैच ने कई बार करवट बदली। अंत में दक्षिण अफ्रीका ने मैच को 4 रन से जीत लिया।

Follow :  
×

Share


रोचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 4 रन से जीता, दो सुपर ओवर के बाद हुआ फैसला | Image: Socile media

SA vs AFG T20 World Cup: बुधवार, 11 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा, क्योंकि मुकाबले में क्रिकेट फैंस को डबल सुपर ओवर का ऐतिहासिक रोमांच देखने को मिला।

पहले तो मैच टाई हुआ, फिर पहला सुपर ओवर टाई हुआ, उसके बाद दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान की टीम ने आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी। आखिरकार 262 गेंदों के रोमांच के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से दूसरे सुपर ओवर में मैच को जीत लिया। 

मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में निकला

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। 188 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मैच में एक मिनट भी नहीं लगा कि किसी टीम का पलड़ा भारी है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने भी 187 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुँच गया।

दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका जीता

अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन ही बनाए और मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुँच गया। अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 24 रन बनाए। 24 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 रन ही बनाए। हालांकि, दूसरे सुपर ओवर में गुरबाज ने 3 छक्के लगाए, लेकिन मैच न जीता सकें और दक्षिण अफ्रीका ने मैच को 4 रन से जीत लिया। 
 


 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 17:12 IST