अपडेटेड 16 November 2025 at 15:00 IST

IND Vs SA 1st Test Match: टीम इंडिया 124 रन भी नहीं कर पाई चेज, साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से हराया पहला टेस्‍ट मैच

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ खेले गए 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 30 रनों से जीत लिया है।

Follow :  
×

Share


टीम इंडिया 124 रन भी नहीं कर पाई चेज, साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से हराया पहला टेस्‍ट मैच | Image: AP

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ खेले गए 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 30 रनों से जीत लिया है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। भारतीय टीम चेज के दौरान दूसरी पारी में 93 रनों पर ही सिमट गई। मुकाबले तीसरे दिन (16 नवंबर) के दूसरे ही सेशन में समाप्त हो गया। साउथ अफ्रीका के लिए स्पिनर हार्मर ने इस मुकाबले में कुल 8 विकेट (दोनों पारियों में चार-चार) चटकाए। टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है।

जानकारी के मुताबिक वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों पर 31 रनों की पारी जरूर खेली, मगर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 30 रनों की बढ़त हासिल करते हुए 189 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 पर सिमटी थी। टेंबा बावुमा ने 55 रनों की शानदार पारी खेली थी। दो मैच की इस सीरीज में अब साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है।

ऐसी रही साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी

भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाया। 91 रनों के स्कोर तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट गंवा दिए। रवींद्र जडेजा ने एडेन मार्करम (4 रन), वियान मुल्डर (11 रन), टोनी डी जोरजी (2 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (5 रन) को आउट करके अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने भी जडेजा का बखूबी साथ दिया। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की तारीफ करनी होगी, जिन्होंने दूसरे दिन के आखिरी घंटे में बल्ले से इंटेंट दिखाया।

खेल के तीसरे दिन भी बावुमा ने दमखम दिखाया। बावुमा ने कॉर्बिन बॉश (25 रन) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। साउथ अफ्रीका के आखिरी दो विकेट मोहम्मद सिराज ने निकाले। सिराज ने साइमन हार्मर (7) और केशव महाराज (0 रन) को चलता किया। बावुमा ने चार चौके की मदद से 136 बॉल पर 55 रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए।

भारत चौथे स्थान पर खिसका

भारत ने अब तक इस टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में अब तक कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें उसे 4 में जीत, 3 में हार मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत की जीत प्रतिशत अब 54.17 हो गई है। वहीं साउथ अफ्रीका ने अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत मिली है जबकि एक मैच में उसे हार मिली है और इस टीम की जीत का प्रतिशत 66.67 है और ये टीम दूसरे स्थान पर है।

इसे भी पढ़ें- 'जलील किया, गालियां दी फिर भी आत्मसम्मान का समर्पण नहीं किया...', रोहिणी आचार्य का नया पोस्ट, बोलीं- किसी घर में मुझ जैसी बेटी पैदा ना हो

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 16 November 2025 at 15:00 IST