अपडेटेड 19 May 2024 at 19:18 IST

तो क्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस में होंगे बड़े बदलाव? नीता अंबानी और रोहित में हुई लंबी बात

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में जब मुंबई इंडियंस को हार मिली थी तो मैच के बाद रोहित शर्मा और नीता अंबानी को बात करते हुए देखा गया।

Follow :  
×

Share


Rohit Sharma and Nita Ambani | Image: X

IPL 2024: आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम मुंबई इंडियंस रही। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम ने लीग में 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत हासिल की और बाकी 10 मैचों में टीम का हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी। इससे पहले दो सीजन के लिए हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के साथ खेल रहे थे। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई की फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को ट्रेड कर उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया।

रोहित शर्मा और नीता अंबानी के बीच हुई लंबी बातचीत

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में जब मुंबई इंडियंस को हार मिली थी तो मैच के बाद रोहित शर्मा और नीता अंबानी को बात करते हुए देखा गया। मैच खत्म होने के बाद दोनों वानखेड़े स्टेडियम में ही चर्चा करते दिखे। दोनों की बातचीत का तरीका और चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ दिख रहा था कि सीरियस बात हो रही थी। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस की मालकिन हैं।

आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस से ट्रेंड होकर मुंबई इंडियंस आए थे। कुछ दिनों बाद ही हार्दिक को कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया गया। रोहित शर्मा फ्रेंचाइजी के इस फैसले से काफी नाराज बताए जा रहे थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने कई पोस्ट पर कमेंट भी किए और इससे साफ हो गया कि रोहित फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं हैं। हालांकि रोहित ने एक बार भी इसपर खुलकर बात नहीं की।

आईपीएल 2025 में होगा मेगा ऑक्शन 

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। अभी तक फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम सामने नही आया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के साथ नही रहना चाहते। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। रोहित ने मुंबई की कप्तानी 11 सीजन तक की है। 

यह भी पढ़ें- 'एक दिन भरोसा टूट जाएगा...', रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा, ब्रॉडकास्टर्स को लताड़ा - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 19 May 2024 at 19:03 IST