अपडेटेड 8 February 2026 at 23:26 IST

SL vs IRE T20 World Cup: श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराया, स्पिनर्स के आगे आयरिश खिलाड़ी हुए ढेर

SL vs IRE T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हरा दिया है। यह मेजबान श्रीलंका की इस वर्ल्ड कप में पहली जीत है। स्पिनर्स के आगे आयरिश खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

Follow :  
×

Share


श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराया | Image: Social media

SL vs IRE T20 World Cup: रविवार, 8 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला मेजबान श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मेजबान श्रीलंका ने आसानी से 20 रन से जीत लिया। स्पिनर्स के आगे आयरिश खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

आयरलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले श्रीलंका को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने निर्धरित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम महज 143 रन पर ढेर हो गई। आयरलैंड की टीम पूरा ओवर भी नहीं खेल पाई।

श्रीलंका के स्पिनर्स के आगे आयरिश हुए ढेर

आयरलैंड की टीम 164 रन का पीछा करने उतरी तो शुरुआत में रन बटोर, लेकिन जैसे ही स्पिनर्स का आगम हुआ, वैसे ही आयरिश खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। मैच में श्रीलंका के स्पिनर्स ने कमाल दिखाया। महीश तीक्षणा व वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट झटके। 
महीश तीक्षणा ने 4 ओवर में महज 23 रन खर्च करके 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, मथीसा पथिराना ने 2 विकेट लिए। 

कुसल मेंडिस ने बनाए नाबाद 56 रन

मैच में पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की टीम की तरफ से सबसे अधिक कुसल मेंडिस ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 5 चौके की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। कुसल मेंडिस के अलावा, सबसे अधिक कामिंडु मेंडिस ने 19 गेंद पर 44 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौक और 2 छक्के लगाए। 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 23:02 IST