अपडेटेड 23 May 2023 at 11:18 IST

Shubman की सेंचुरी पर जश्न से सुर्खियों में उनकी बहन Shahneel, जिनका ग्लैमर बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं

Shubman Gill Sister: RCB फैंस के ट्रोल करने के बाद शुभमन गिल की बहन सुर्खियों में आ गई हैं।

Follow :  
×

Share


Shubman Gill Sister IMAGE-INSTAGRAM | Image: self

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भले ही हर साल ट्रॉफी जीतने से रह जाती हो, लेकिन उसके लॉयल फैंस कभी टीम का साथ नहीं छोड़ते। RCB का फैन बेस किसी भी अन्य टीम की तुलना में काफी ज्यादा बताया जाता है। यही कारण है कि जब टीम इस साल भी फ्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई तो फैंस बर्दाश्त नहीं कर पाए। कुछ फैंस तो इस हद तक बिफरे कि सारी हदें ही पार कर दी और शुभमन गिल (Shubman Gill) की बहन को ट्रोल करने लगे।

दरअसल, अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन बनाए थे और विराट कोहली की टीम को धूल चटा दी। ऐसे में RCB फैंस गिल की बहन शहनील (Shahneel Gill) को निशाना बनाने लगे जिसपर अब दिल्ली महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए ट्रोलर्स के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।

कौन हैं शुभमन गिल की बहन? RCB फैंस ने बनाया निशाना

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चीफ स्वाती मालीवाल ने 'शुभमन गिल की बहन को ट्रोल करना बेहद शर्मनाक बताया है। ऐसे में गिल की बहन सुर्खियों में आ गई हैं। लोगों में शुभमन की बहन के बारे में जानने की दिलचस्पी जाग उठी है। तो आइए हम आपको बताते हैं कौन हैं शुभमन गिल की बहन-

शुभमन गिल का सपोर्ट सिस्टम हैं बहन

शुभमन की तरह उनकी बहन शहनील भी सोशल मीडिया स्टार हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। चाहे वेस्टर्न लुक हो या इंडियन, ये पंजाबी कुड़ी कभी अपने फॉलोअर्स को निराश नहीं करतीं और हर लुक में छा जाती हैं। युवा क्रिकेटर अपनी बहन को अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर और सपोर्ट सिस्टम मानते हैं। वह कई बार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बहन और माता-पिता के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं जो तेजी से वायरल हो जाती हैं।

लोगों को शहनील का ड्रेसिंग सेंस काफी पसंद आ रहा है। क्रिकेटर की बहन को आए दिन अपने दोस्तों संग घूमते हुए देखा जाता है। कभी वह मिनी ड्रेस में महफिल लूट लेती हैं तो कभी बिकिनी में नजर आती हैं। सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं, शहनील को इंडियन ड्रेस में सजना संवरना भी काफी लुभाता है।बता दें कि शहनील गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख 18 हजार लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने हाल ही में स्टेडियम से भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं जब वह अपने भाई को चीयर करने पहुंची थीं।

ये भी पढ़ेंः RCB की हार के बाद फैंस ने की हद पार, शुभमन गिल की बहन को किया ट्रोल, अब होगा एक्शन!

ये भी पढ़ेंः IPL 2023: क्या Shubman Gill तोड़ पाएंगे Faf Du Plessis का रिकॉर्ड? ऑरेंज कैप के लिए चाहिए सिर्फ इतने रन

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 May 2023 at 11:06 IST