अपडेटेड 24 January 2024 at 11:48 IST
Shubman Gill और Sara Tendulkar की 'प्रेम कहानी' कन्फर्म! इस VIDEO ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
क्या Sara Tendulkar और Shubman Gill एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने दोनों की प्रेम कहानी की अफवाह को किया तेज।
Shubman Gill-Sara Tendulkar: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल फिलहाल सोशल मीडिया के सनसनी बने हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें पिछले साल की शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। BCCI Awards 2023 में शुभमन गिल को 'बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिला। क्रिकेट मैदान के बाहर भी शुभमन क्या कर रहे हैं इसपर फैंस की नजर बनी रहती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर ये अफवाह तेजी से फैल रही है कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को डेट कर रही हैं।
शुभमन गिल मैदान पर तो धमाल मचाते ही हैं इसके अलावा वो अपने लुक से भी फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं जिनमें लड़कियों की तादाद ज्यादा है। कई बार ये अफवाह उड़ती है कि गिल और सारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इस बारे में अभी तक चुप्पी साधी हुई है।
क्या शुभमन को डेट कर रहीं सारा?
अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस को विश्वास हो गया है कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की 'प्रेम कहानी' शुरू हो गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सारा और शुभमन की बहन शहनील एक कार में साथ बैठी नजर आ रही हैं। जब कैमरे का फोकस दोनों पर गया तो गिल की बहन शर्मा गई और उन्होंने अपने चेहरे को ढकने की कोशिश की। अब सारा के साथ शहनील को मस्ती करते देख फैंस ने ये अंदाजा लगा लिया है कि शुभमन और सारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं भले ही दोनों ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की हो।
शुभमन गिल ने जीता बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हैदराबाद में बीसीसीआई अवॉर्ड शो आयोजित किया। इस सेरेमनी में रोहित शर्मा सहित टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी मौजूद थे। उभरते हुए सितारे शुभमन गिल ने विराट कोहली और हिटमैन को पीछे छोड़ते हुए पहली बार बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ भारतीय नहीं अंग्रेज भी राम भक्ति में लीन, पूर्व महान क्रिकेटर ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 11:13 IST
