शुभमन के रिएक्शन से टूटा पाकिस्तानी फैन का दिल, भिड़ गई थी अपने ही देश के खिलाड़ी से, VIDEO में बयां किया दर्द

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वरायल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी महिला शुभमन गिल के लिए अपने ही पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद से भिड़ गई, लेकिन अब गिल ने उस लड़की को जो जवाब दिया तो महिला फैन का दिल टूट गया।

पाकिस्तानी महिला फैन का फूटा गुस्सा, शुभमन के रिएक्शन पर बयां किया दर्द | Image: X

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होने वाली, जिसके लिए शुभमन गिल की टीम ने ऑकलैंड में अभ्यास शुरू कर दिया है। इस सीरीज में शुभमन गिल शुरुआती 3 मैचों में कप्तानी करेंगे और अंतिम के 2 मुकाबले का हिस्सा होंगे। गिल के गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर 2 मैचों के लिए टीम इंडिया का कमान संभालेंगे।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वरायल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी महिला शुभमन गिल के लिए अपने ही पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद से भिड़ गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला फैन ने वीडियो के माध्यम से बताया कि गिल के जवाब से उनका दिल टूट गया। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद जो कहा, उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

'गिल के लिए मैंने अबरार से भिड़ गई'

वायरल हगो रहे वीडियो में एक महिला अबरार अहमद से बोलती हुई नजर आती हैं कि "शुभमन गिल को क्या इशारे कर रहा था. क्यों किया?", वहीं, इस बात को बॉउंड्री के करीब खड़े अबरार सुन रहे थे। इसके बाद महिला के उसी वीडियो में एक अलग क्लिप जोड़कर कहती हुई नजर आ रही कि गिल के लिए अबरार को बुरा कहा और गिल ने मेरा दिल तोड़ दिया।

' गिल ने मेरा दिल तोड़ दिया'

पाकिस्तानी महिला वीडियो मे कहते हुए सुना जा सकता है कि "मैंने शुभमन गिल के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी, अबरार अहमद के साथ न्यूजीलैंड में झगड़ा किया। जब मैंने गिल से कहा कि मुझे फोटो चाहिए, तो उन्होंने बोला 'Sorry' अच्छी बात नहीं है।" इस वीडियो में महिला का चेहरे पर उदासी देखी जा सकती है।

टी20 में भारत 3-1 की अजेय बढ़त पर

बता दें कि टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच अभी 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। टी20 में भारत ने 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। टी20 सीरीज के बाद भारत 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पहला वनडे बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा। शुभमन गिल टी20 सीरीज सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: 'हेलो वैभव... हम लोग भी बलिया से हैं, गर्म पानी पीना बेटा', न्यूजीलैंड में फैन की बात सुन मुस्कुरा उठे वैभव सूर्यवंशी, VIDEO
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 31 October 2026 at 18:57 IST