IPL 2026: गुजरात के लिए शुभमन गिल खेल पाएंगे अगला मैच? असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने दी कप्तान की इंजरी पर अपडेट
Shubman Gill Injury Update: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से गुजरात टाइटंस कप्तान शुभमन गिल इंजरी के चलते बाहर हो गए थे। इसके बाद सवाल है कि वो आगे और कब तक नहीं खेलेंगे या फिर अगले मैच में होगी गिल की वापसी?
Shubman Gill Injury Update: गुजरात टाइटंस IPL 2026 में अभी तक अपनी जीता का खाता नहीं खोल पाई है। ओपनिंग मैच में पंजाब के बाद शनिवार को राजस्थान से भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर टीम को एक और झटका तब लगा जब कप्तान शुभमन गिल राजस्थान के खिलाफ मैच से बाहर हो गए। शनिवार को उनकी जगह टीम की कमान राशिद खान ने संभाली, जिसके बाद बैटिंग कोच पार्थिव पटेल और स्टैंड-इन कप्तान राशिद खान ने उनकी चोट पर अपडेट दी।
कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने क्या कहा था?
राशिद खान ने टॉस के वक्त गिल के नहीं खेलने पर अपडेट देते हुए बताया कि उनकी मसल में ऐंठन है, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है। उम्मीद करते हैं कि वो जल्द ही टीम का हिस्सा बनें। राशिद के बाद गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने भी शुभमन गिल के जल्दी मैदान पर लौटने की उम्मीद जताई।
गिल को मसल स्पाज्म
बता दें, असिस्टेंट कोच पार्थिव ने कहा कि शुभमन को पिछले दो दिनों से मसल स्पाज्म है। हालांकि ज्यादा सीरियस कुछ भी नहीं लग रहा है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो आने वाले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे। पार्थिव पटेल ने माना कि इंजरी को तय करने का काम उनका नहीं है फिर उनके मुताबिक गिल ठीक हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि शायद अगले मैच में हम गिल को कप्तानी करते देख सकते हैं।
18 महीनों में चौथी बार गिल को इंजरी
बता दें, पिछले 18 महीनों में ये चौथी बार है जब शुभमन गिल इंजर्ड हैं। इससे पहले उन्हें अक्टूबर 2024 में नेक स्टिफनेस हुई थी, जिसके चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा था। फिर नवंबर 2024 में बाएं हाथ के अंगूठे में लगी चोट के चलते वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। नवंबर 2025 में उन्हें नेक इंजरी हुई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए।
अब एक बार फिर गिल इंजर्ड हैं, और वह मसल स्पाज्म की वजह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेल सके। IPL 2026 में गुजरात टाइटंस को अगला मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से खेला जाना है। ऐसे में सवाल अब भी कायम है कि क्या उस मुकाबले तक गिल ठीक हो जाएंगे या फिर उन्हें कुछ और समय लगेगा?
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 16:15 IST