ICC Test Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग , जो रूट की बादशाहत खत्म, ये खिलाड़ी बना नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज
ICC Test Rankings: आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग का ताजा अपडेट जारी कर दिया है। रैंकिंग के अनुसार अफगानिस्तान के खिलफ शानदार शतक जड़ने वाले शुभमन गिल ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं, इंग्लैंड का बल्लेबाज नंबर 1 खिलाड़ी बन गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
ICC Test Rankings: बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट रैंकिंग का ताजा अपडेट जारी किया है, जिसमें जो रुट से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज छिन गया है। जो रुट की जगह इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने ये स्थान हासिल कर लिया है।
वहीं, हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने लंबी छलांग लगाई है। ताजा रैंकिंग के अनुसार गिल टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में भारत के हाईएस्ट रैंक वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
हैरी ब्रूक पहले स्थान पर काबिज
आईसीसी रैंकिंग के अनुसार 851 रेटिंग के साथ रुट पहले से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक इससे पहले दूसरे स्थान पर मौजूद थे, लेकिन अब 869 रेटिंग के साथ टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ट्रेविस हेड के भी छलांग लगाई है और 851 रेटिंग के साथ तीसरे से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
शुभमन गिल कहां पहुंचे?
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूचंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में 126 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारत के एक मैच को एक पारी और 300 से अंतर से जीता था। ताजा रैंकिंग के बाद गिल ने टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 743 रेटिंग के साथ 2 पायदान ऊपर छलांग लगाई है, अब वह 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, टीम इंडिया के यशस्वी जायसवाल एक स्थान खिसककर 9वें नंबर पर आ गए हैं।
बुमराह-जडेजा रैंकिंग में कहां?
ताजा रैंकिंग के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नंबर-1 बने हुए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा टेस्ट आलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट नहीं खेला था।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 10 June 2026 at 15:48 IST