अपडेटेड 17 January 2026 at 17:56 IST

IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर की पिच पर फिर आग उगलेगा शुभमन गिल का बल्ला? आंकड़े देख कर डर जाएगी न्यूजीलैंड की टीम

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इंदौर में मौजूदा कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है।

Follow :  
×

Share


इंदौर की पिच पर फिर आग उगलेगी शुभमन गिल का बल्ला? आंकड़े देख कर डर जाएगी न्यूजीलैंड की टीम | Image: social media

IND vs NZ 3rd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दो मैचों में एक भारत के नाम रहा है, तो दूसरा वनडे न्यूजीलैंड के नाम रहा। ऐसे में इस वनडे सीरीज को जीतने के लिए दोनों टीमों के पास बराबर का मौका है।

करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी इस बार कप्तान शुभमन गिल के ऊपर होगी। पहले दो मैचों में गिल ने अर्धशतक लगाया, लेकिन पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए। ऐसे में उम्मीद है कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में उनका बल्ला जमकर बोलेगा, क्योंकि गिल का होल्कर स्टेडियम में रिकॉर्ड शानदार रहा है।

इंदौर के किंग है कप्तान शुभमन गिल

शुभमन गिल को इंदौर का होल्कर स्टेडियम खूब पसंद है। इस मैदान पर अक्सर उनका बल्ला जमकर हल्ला बोला है। इस मैदान पर गिल दो बार वनडे में बल्ला लेकर उतरे हैं और दोनों पारियों में शानदार शतक जड़ा है। इंदौर में उन्होंने दो मैचों में 216 रन बनाए हैं।

पहला शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ

शुभमन गिल के लिए इंदौर का होल्कर स्टेडियम और न्यूजीलैंड, दोनों ही रास आता है, क्योंकि जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही होल्कर स्टेडियम में गिल ने 112 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, गिल ने इंदौर में दूसरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर 2023  में लगाया था।

होल्कर स्टेडियम में सबसे ज्यादा वनडे रन टॉप-3

वीरेंद्र सहवाग- 220 
शुभमन गिल- 216 
रोहित शर्मा- 205

तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे कहां देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का निर्णायक और अंतिम मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि, टॉस 1 बजे ही हो जाएगा। इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों के अलावा, JioHotstar ऐप पर फ्री में लाइव एक्शन देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd ODI: अर्शदीप-बदोनी को मिलेगा मौका? आखिरी ODI में हो सकता है बड़ा बदलाव, भारत की संभावित प्लेइंग 11

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 17 January 2026 at 17:52 IST