Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर लिखी दूसरी बर्थ डेट, क्या है वजह? सोशल मीडिया पर मची खलबली

Shreyas Iyer: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करने जा रहे श्रेयस अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में एक दूसरी जन्मतिथि (25.12.2025) जोड़कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर जोड़ी दूसरी जन्मतिथि,फैंस बढ़ी हलचल | Image: Social Media

Shreyas Iyer: आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले एक बेहद दिलचस्प और नया घटनाक्रम सामने आया है। गौरतलब है कि टीम इंडिया शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेलेगी। इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर पहली बार टी20आई में टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

वैसे तो पहला मैच शुक्रवार, 26 जून को खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही श्रेयस अय्यर द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरी जन्मतिथि '25.12.2025' जोड़कर फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा गर्म हो गई कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। बता दें कि अय्यर की वास्तविक जन्मतिथि 6 दिसंबर 1994 है। इंस्टाग्राम पर दूसरी जन्मतिथि वाला अपडेट तेजी से वायरल हो रहा है। 

June 25, 2026

श्रेयस अय्यर ने क्यों जोड़ी दूसरी जन्मतिथि?

बता दें कि इंस्टाग्राम बायो में (25.12.2025) इस नई तारीख को लिखने को लेकर श्रेयस अय्यर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कई फैंस यह मान रहे हैं कि यह वह दिन है जब अय्यर एक गंभीर चोट से उबरने के बाद बल्लेबाजी में लौटे थे और इसे उनके करियर में एक नए अध्याय की शुरुआत बता रहे हैं।

बता दें कि अक्तूबर 2025 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लपकते समय श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद कई महीनों तक टीम इंडिया से बाहर थे।

टीम इंडिया के नए युग की शुरुआत

आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है, क्योंकि इस सीरीज में पहली बार श्रेयस अय्यर कप्तानी करने जा रहे हैं। फैंस इंस्टाग्राम बायो में बदलाव को लेकर यह भी मान रहे हैं कि श्रेयास अय्यर और टीम इंडिया के लिए नए युग की शुरुआत हो गई है। 
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 25 June 2026 at 16:54 IST