अपडेटेड 27 January 2024 at 22:23 IST
जब सना से निकाह कर रहे थे मलिक तो क्या कर रहा था सानिया का बेटा इजहान? हो गया बड़ा खुलासा
शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक के बाद किया सना जावेद के साथ तीसरा निकाह। पाकिस्तानी मीडिया ने किया खुलासा उस वक्त क्या कर रहे थे बेटे इजहान?
Sania Mirza and Shoaib Malik Son Izhaan: पाकिस्तानी क्रिकेटर और भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह भी कर लिया है। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक के बाद से उनके बेटे इजहान पर इन सब चीजों का बहुत बुरा असर पड़ा है।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बेटे इजहान पर इस बात का काफी बुरा प्रभाव पड़ा है जिसके चलते वे 3 दिन तक स्कूल नही जा पाए। सानिया अपने बेटे इजहान के साथ भारत लौट आईं हैं।
लंबे समय से सानिया और शोएब के रिश्ते में थी खटास
शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई है। यह मलिक की तीसरी शादी है। शोएब और सानिया के बीच लंबे समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। काफी लंबे समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी। बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक छोटा बच्चा भी है, जिसका नाम इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। माता-पिता के अलग होने से इजहान काफी ज्यादा परेशान हैं।
तीन दिन तक स्कूल नही जा पाए इजहान
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के अलग होने के बाद छोटे इजहान काफी ज्यादा परेशान हैं। पाकिस्तानी चैनल डेली पाकिस्तान की एक वीडियो में बताया जा रहा है कि इजहान ने शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद से वह 3 दिन तक स्कूल भी नहीं गए। पाकिस्तानी मीडिया में इस बात का खुलासा किया गया कि इजहान को उनके स्कूल के साथी बुली कर रहे थे यानी चिढ़ा रहे थे। जिसके चलते वे स्कूल भी नही गए और अपनी मां के साथ वापस भारत लौट आए हैं।
निकाह वाले दिन क्या कर रहे थे इजहान ?
पाकिस्तान मीडिया डेली पाकिस्तान ने अपनी रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया कि जिस दिन शोएब मलिक और सना जावेद का निकाह था उस दिन इजहान पूरे दिन कुरान पढ़ रहे थे। एक ओर शोएब तीसरी शादी कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर सानिया अपने बेटे को कुरान याद करवा रही थीं।
डेली पाकिस्तान पाकिस्तान की रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया कि शोएब के तीसरे निकाह में उनके परिवार से कोई नही पहुंचा था। सानिया मिर्जा को भी कभी शोएब के परिवार से कोई परेशानी नहीं थी। यहां तक कि शोएब मलिक का पूरा परिवार सानिया के साथ है।
शोएब मलिक ने सानिया से 2010 में की थी शादी
शोएब और सानिया के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है।
यह भी पढ़ें- Shoaib Malik - धोखेबाज शोएब मलिक! पिछले 3 साल से सानिया के पीठ पीछे सना से कर रहा था प्यार? - Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 27 January 2024 at 22:23 IST