अपडेटेड 2 February 2024 at 11:27 IST

Shoaib Malik ने तीसरी शादी के कुछ दिन बाद ही दी बड़ी खुशखबरी, कर दिया बड़ा ऐलान

सानिया मिर्जा से तलाक के बाद मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से निकाह किया। तीसरी निकाह के बाद अब शोएब मलिक ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

Follow :  
×

Share


शोएब मलिक का बड़ा ऐलान | Image: instagram

Shoaib Malik News: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से उन्होंने तीसरी शादी की है तब से सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस का मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहा है। सानिया मिर्जा से तलाक के बाद मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से निकाह किया। तीसरी निकाह के बाद अब शोएब मलिक ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

सना जावेद को बेगम बनाने के बाद शोएब मलिक ने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। क्रिकेट मैदान में धूम मचाने के बाद अब वो TV शो पर धमाका करने को तैयार हैं। जल्द वो एक चैट शो में नजर आने वाले हैं।

शोएब मलिक ने दी बड़ी खुशखबरी

शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि 42 वर्षीय खिलाड़ी एक नए टॉक शो को होस्ट करने वाले हैं जिसमें वो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ बातचीत करते दिखेंगे।

बता दें कि शोएब मलिक कुछ दिनों पहले बांग्लादेश में टी20 लीग में खेलते नजर आ रहे थे। इस दौरान उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ था। उन्होंने एक ओवर में 3 नो बॉल डाले थे जिसपर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश से पाकिस्तान लौटने का फैसला किया था। अब उनके अचानक लौटने के पीछे की वजह सामने आ गई है। शोएब मलिक ने इसी शो को शूट करने के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वो जल्द BPL में हिस्सा ले सकते हैं। उम्मीद है कि मलिक 3 फरवरी से टूर्नामेंट में दोबारा एंट्री ले सकते हैं।

शोएब मलिक ने मनाया 42वां जन्मदिन

1 फरवरी 2024 को पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सानिया से अलग होने के बाद ये मलिक का पहला बर्थडे है। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए फैंस ने उन्हें खास मौके की शुभकामनाएं दी। 

इसे भी पढ़ें: सरफराज नहीं पाटीदार पर रोहित को भरोसा, भारत की पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 2 February 2024 at 11:27 IST