अपडेटेड 17 July 2021 at 08:49 IST
एक दूजे के हुए शिवम दुबे और अंजुम खान, मुंबई में क्रिकेटर ने की शादी, देखें तस्वीरें
भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर क्रिकेटर शिवम दुबे ने क्रिकेट के मैदान से हटकर जीवन की नई पारी की शुरुआत कर ली है।
भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर क्रिकेटर शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने क्रिकेट के मैदान से हटकर जीवन की नई पारी की शुरुआत कर ली है। शुक्रवार को शिवम दुबेे अपनी गर्लफ्रैंड अंजुम खान (Anjum Khan) के साथ शादी के अटूट बंधन बंध गए। भारतीय क्रिकेटर ने इस बात की जानकारी फोटो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर दी। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि शिवम दुबे की शादी में कौन-कौन क्रिकेटर शामिल हुआ है।
शिवम दुबे ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'हम उस प्यार से प्यार करते थे जो प्यार से बढ़कर था...और अब यहीं से हमेशा के लिए शुरू होता है।
शिवम दुबे ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर लगता है कि उनकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज हुई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शिवम दुबे की शादी हिंदू रीति रिवाज से भी हुई है। शिवम दुबेे ने जो फोटो शेयर की है। उसमें से एक फोटो में वो अपनी पत्नी अंजुम को अंगूठी पहना रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी पत्नी दुआ मांग रही है। एक अन्य तस्वीर में शिवम दुबेे भी दुआ मांगते हुए नजर आए हैं। फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि शिवम के सिर पर सेहरा सजा हुआ है और चेहरे पर फूलों की लड़ियां लगी हुई हैं। वहीं उनकी पत्नी के हांथों में मेंहदी लगी हुई।
इसे भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप टीम की घोषणा; भारत और पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला, जानें डिटेल्स
गौरतलब है कि शिवम दुबे ने आज तक अपनी गर्लफ्रैंड के बारे में कभी भी खुलासा नहीं किया था। ऐसे में शिवम दुबेे की अचानक शादी की खबर सुनकर उनके फैंस आश्चर्य में पड़ गए हैं।
शिवम दुबे का करियर
बता दें कि आईपीएल में शिवम दुबे राजस्थान की तरफ से खेलते हैं। हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हुए एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। ये पहली बार नहीं था कि शिवम दुबे ने एक ओवर में पांच छक्के लगाए हों। इसके पहले भी शिवम दुबे एक एक ओवर में 5 छक्का जड़ चुके हैं। शिवम दुबेे ने विराट कोहली की कप्तानी 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 114 रन बनाए हैं और पांच विकेट झटके हैं।
Published By : Ritesh Mishra
पब्लिश्ड 17 July 2021 at 08:49 IST